फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala

TOP News: राम मंदिर ट्रस्ट पर कसेगा शिकंजा; पहाड़ों पर मौसम का कहर; भारत-इंग्लैंड पहले T20 में बारिश बना विलेन

Thu, 02 Jul 2026 06:49 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज गुरुवार, 2 जुलाई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, राम मंदिर में दान गबन मामले में ट्रस्ट की अहम बैठक के बारे में, जो 6 जुलाई को होगी, जिसमें दो तिहाई बहुमत से चंपत राय और अनिल मिश्रा का भविष्य तय होगा। फिर बार होगी, देश में मानसून की, जिसने पहाड़ों में कहर बरपाया है। हालांकि उत्तर भारत में इसके आगमन से पहले हल्की बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से जनता को राहत मिली है। उधर, राम मंदिर दान गबन मामले में ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का फिर से ऑडिट किया जाएगा, क्योंकि चढ़ावे में मिले जेवरात का ब्योरा नहीं मिल रहा है। वहीं, कल से शुरू हो रही 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों में पहुंचेगा। उधर, वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2200 तक पहुंच गाया। जबकि फीफा विश्व कप में बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
Ram Mandir: दो तिहाई बहुमत से तय होगा चंपत राय और अनिल मिश्रा का भविष्य, 6 जुलाई को ट्रस्ट की अहम बैठक
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद पहली बार 6 जुलाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार वोटिंग से होगा। इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
पहाड़ों में मानसून की बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Weather Alert: पहाड़ों पर बारिश का रौद्र रूप, जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बादल फटे; उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित
पांच-छह दिन की देरी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहुंचे मानसून के बाद इन पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो जगह बादल फटने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवा स्थगित करनी पड़ी है और देहरादून के जौलीग्रांट हवाईअड्डे से चार उड़ानों को दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट पर कसेगा शिकंजा, 5 साल के ऑडिट का फिर होगा ऑडिट; जेवरात का नहीं मिल रहा ब्योरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एसआईटी अब ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट का ऑडिट करेगी। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका को देखते हुए हर वित्तीय लेनदेन की बारीकी से तफ्तीश की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के स्वागत को तैयार कश्मीर, अब 57 दिन गूंजेगा हर-हर महादेव, पहले जत्थे का आगमन आज
तीन जुलाई से शुरू हो रही 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों में पहुंचेगा। यात्रा को लेकर घाटी पूरी तरह शिवमय हो गई है और प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड तथा सुरक्षा एजेंसियां श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
अरब सागर में अमेरिकी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
अरब सागर में उतरा अमेरिकी हेलीकॉप्टर: घटना में एक क्रू सदस्य लापता, तलाश जारी; क्या है इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग?
अमेरिकी नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को अरब सागर में इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिकी 5वीं फ्लीट ने जानकारी दी है कि विमानवाहक पोत 'यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश' से जुड़े एक 'एमएच-60एस सी हॉक' हेलीकॉप्टर को पानी में उतरना पड़ा। यह घटना 1 जुलाई को सुबह करीब 3:30 बजे हुई। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
वेनेजुएला में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई
Venezuela: वेनेजुएला भूकंप में अब तक 2200 मौतें, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने पर मेक्सिको की मशहूर बचाव टीम रवाना
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में मृतकों की संख्या 2,200 के पार पहुंच गई है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस मुश्किल घड़ी में मेक्सिको की मशहूर बचाव टीम 'टोपोस' (Topos Azteca) मदद के लिए वेनेजुएला पहुंच रही है। यह टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने में माहिर मानी जाती है। पढें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
अमेरिका में गर्मी का कहर - फोटो : PTI
भीषण गर्मी से अमेरिका बेहाल: क्या 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में पड़ेगा खलल? इन शहरों के लिए अलर्ट जारी
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। न्यूयॉर्क, बोस्टन और फिलाडेल्फिया जैसे बड़े शहरों में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। यह मौसम ऐसे समय में आया है जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारी कर रहा है। इस क्षेत्र में आजादी के जश्न का ऐतिहासिक महत्व है, लेकिन चिलचिलाती धूप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
बेल्जियम बनाम सेनेगल - फोटो : Fifa.com
Belgium vs Senegal: बेल्जियम की दमदार वापसी, अतिरिक्त समय में सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौर में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। सेनेगल के लिए इस्माइला सार ने 51वें मिनट और हबीब डियारा ने 24वें मिनट में गोल दागे, जबकि बेल्जियम की ओर से रोमेलू लुकाकू ने 86वें मिनट में बराबरी दिलाई और यूरी टाईलेमांस ने 89वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि मुकाबला अतिरिक्त समय तक पहुंचा, जहां 120+5वें मिनट में यूरी टाईलेमांस ने पेनल्टी पर गोल करते हुए बेल्जियम को 3-2 की यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ बेल्जियम ने टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
श्रेयस और अभिषेक - फोटो : BCCI
IND vs ENG: बारिश में धुला भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20, अभिषेक और श्रेयस ने लगाए अर्धशतक; सैमसन फिर फ्लॉप
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बेनतीजा रहा। बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू नहीं हो सकी और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए। भारत की पारी जब खत्म होने वाली थी तभी बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले बारिश तेज हो गई जिससे मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच का नतीजा नहीं निकल सका। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 चार जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 2 july 2026 updates on amar ujala
2026 की दूसरी छमाही में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में मनेगा त्योहार, 'टॉक्सिक' से लेकर 'किंग' तक हर महीने होगा मनोरंजन; आने वाली हैं ये बड़ी फिल्में
साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर फिल्में तो कई रिलीज हुईं पर अब तक सिर्फ एक ही पांच सौ और हजार करोड़ी फिल्म (धुरंधर 2) बनी है। शुरुआती छमाही में कई बड़े-छोटे बजट की फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने करोड़ों का करोबार किया। मगर यह सिर्फ ट्रेलर था। असली फिल्म तो अब शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed