TOP News: ईरान ने ठुकराया ट्रंप का अल्टीमेटम; संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत; LPG संकट के दावे और सच्चाई
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन ईरान ने इसे सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड खातम अल-अनबिया से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को 'बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम' बताया। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है। वहीं दिल्ली में गहराते गैस संकट ने अब छोटे ढाबों और रेहड़ी-पटरी पर खाना बेचने वालों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है। पहले जहां एलपीजी सिलेंडर की नीली लौ पर दाल-रोटी पकती थी, वहां लकड़ी और कोयले के चूल्हे जल रहे हैं। धुएं के बीच खाना बनाना मजबूरी बन गया है और बढ़ती लागत ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
'बेबस और बेतुका कदम': ईरान ने ट्रंप के अल्टीमेटम को ठुकराया
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन ईरान ने इसे सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड खातम अल-अनबिया से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को 'बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम' बताया। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
गहराते एलपीजी संकट से धुएं में घुटती रोजी-रोटी
दिल्ली में गहराते गैस संकट ने अब छोटे ढाबों और रेहड़ी-पटरी पर खाना बेचने वालों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है। पहले जहां एलपीजी सिलेंडर की नीली लौ पर दाल-रोटी पकती थी, वहां लकड़ी और कोयले के चूल्हे जल रहे हैं। धुएं के बीच खाना बनाना मजबूरी बन गया है और बढ़ती लागत ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर...
'तेहरान पर हमले में कई ईरानी अधिकारी मारे गए': धमकियों के बाद ट्रंप का एक और बड़ा दावा
इसी उग्र हालात के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने कहा कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम एशिया में तनाव गहराया: दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान के लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी
अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें; थरूर के बाद सरकार के साथ आनंद शर्मा
दुबई से आकिब चला रहा आतंकी मॉड्यूल
देश भर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेरठ का आकिब दुबई में बैठकर मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा है। आकिब ने ही साकिब का संपर्क सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। अंदेशा है कि आकिब ने इस तरह के कई मॉड्यूल तैयार किए हैं, जिन्हें देश के खिलाफ भड़काता है, जिससे देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देकर विद्रोह करें। पढ़ें पूरी खबर...
अभी कुछ दिन 34 के पार नहीं जाएगा पारा
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल को दिन का तापमान 30-32 और रात का 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। शाम के समय गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर....
मंदिर दर्शन का समय बदला, सुबह छह से शाम चार बजे तक खुलेंगे
गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से धाम में मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया गया है। समिति के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह छह बजे से शम चार बजे तक मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे। उसके बाद सायंकालीन आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। जोकि पौने आठ बजे होगी। फिर रात्रि दस बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
होर्मुज संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग बंद कर दिया है। इससे खाड़ी देशों से गैस और तेल की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आग लगी है। लेकिन, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिन्होंने इस जोखिम भरे रास्ते से तेल और गैस से भरे सबसे अधिक जहाज सुरक्षित निकाले हैं। होर्मुज फारस और ओमान की खाड़ी के बीच एक संकरा समुद्री मार्ग है। ओमान और ईरान के बीच स्थित होर्मुज जलमार्ग एक जगह मात्र 33 किलोमीटर चौड़ा है। यह फारस की खाड़ी को शेष दुनिया से जोड़ता है। पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात पर भारी पड़े राजस्थान के रवि बिश्नोई: चार सफलता
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रनों से हराकर आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान की इस जीत के नायक रहे रवि बिश्नोई, जिन्होंने महत्वपूर्ण समय पर चार विकेट लेकर कहानी पलट दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया, लेकिन यह सिर्फ अवॉर्ड नहीं बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत का फल है। पढ़ें पूरी खबर...
‘फौजी’ के सेट से लीक हुई तस्वीरों पर मेकर्स ने जताई नाराजगी
प्रभास अपनी आने वाली फिल्म फौजी की तैयारियों में व्यस्त हैं। ये फिल्म बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं। लेकिन हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं, जिसके बाद मेकर्स की ओर से कड़ा रिएक्शन सामने आया है। साथ ही मेकर्स ने एक सख्त नोटिस भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...