{"_id":"69d15ea8d43e54cc3c09b5b6","slug":"party-leaders-are-increasing-troubles-for-congress-after-tharoor-anand-sharma-kamal-nath-and-manish-tewari-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें; थरूर के बाद सरकार के साथ आनंद शर्मा, कमलनाथ व मनीष तिवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia: अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें; थरूर के बाद सरकार के साथ आनंद शर्मा, कमलनाथ व मनीष तिवारी
Sun, 05 Apr 2026 12:25 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:25 AM IST
सार
पश्चिम एशिया में व्याप्त संकट के बीच कांग्रेस के कई नेता सरकार के पक्ष में बोलते दिख रहे हैं, जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सरकार के इस मुद्दे पर घेर रहे हैं, लेकिन कुछ नेताओं के बयान से पार्टी को कठिन स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के तरीके पर सरकार के साथ खड़े नजर आकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल चुके पार्टी सांसद शशि थरूर के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और मनीष तिवारी ने पिछले कुछ दिनों में पार्टी के आधिकारिक रुख से अलग राय जताई है।
यह भी पढ़ें - Trump Warns Iran: ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद कहर टूटेगा, समझौते और होर्मुज में गतिरोध का जिक्र भी किया
नेताओं की बयानबाजी से कांग्रेस की हुई किरकिरी
इन प्रमुख नेताओं की बयानबाजी ने कांग्रेस की काफी किरकिरी कराई है। खासकर ऐसे समय जब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण देश में ऊर्जा संकट उत्पन्न होने को लेकर लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल ने हाल ही में कहा था कि आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बनने वाला है, क्योंकि ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है। यह स्थिति गलत विदेश नीति के कारण पैदा हुई है।
विज्ञापन
आनंद शर्मा, कमलनाथ के बाद सरकार के साथ मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया में जारी जंग पर एक टीवी चैनल पर कहा, सरकार संभवतः सही काम कर रही है। अभी दो दिन पहले कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं आनंद शर्मा और कमलनाथ ने भी मौजूदा स्थिति को संभालने के केंद्र के तरीके की सराहना की थी। आनंद शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि भारत का कूटनीतिक तरीका समझदारी भरा रहा है। इससे संभावित मुश्किलों से बचा गया है।
यह भी पढ़ें - ईरान में जंग रोकने के प्रयास कितने गंभीर?: शांति वार्ता बेपटरी होने की अटकलें, US के साथ बात पर क्या बोला PAK?
एलपीजी की कोई कमी नहीं है- कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, एलपीजी की कोई कमी नहीं है। बस ये माहौल बनाया जा रहा है कि कमी है। कुछ लोगों राजनीतिक फायदे के लिए जानबूझकर डर फैला रहे हैं। शशि थरूर ने पिछले महीने एक लेख में पश्चिम एशिया संकट पर भारत सरकार के संयमित रुख का समर्थन करते हुए इसे जिम्मेदारी भरा बताया है। उनके मुताबिक, इस मामले में चुप्पी कायरता नहीं है। हमें समझना होगा कि हमारे राष्ट्रीय हित इस इलाके से जुड़े हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन