फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham temple Darshan timings change open from 6:00 to 4:00 evening Aarti scheduled Chardham yatra2026

Gangotri Dham: मंदिर दर्शन का समय बदला, सुबह छह से शाम चार बजे तक खुलेंगे, सायंकालीन आरती सहित पढ़ें अपडेट

Sun, 05 Apr 2026 03:18 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Sun, 05 Apr 2026 03:18 AM IST
सार

गंगोत्री मुख्य मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। दर्शन के समय में बदलाव के साथ ही मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं से जुडे भी कुछ अन्य फैसले लिए हैं।

विज्ञापन
Gangotri Dham temple Darshan timings change open from 6:00  to 4:00 evening Aarti scheduled Chardham yatra2026
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से धाम में मुख्य मंदिर के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया गया है। समिति के अनुसार अब श्रद्धालु सुबह छह बजे से शम चार बजे तक मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे। उसके बाद सायंकालीन आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। जोकि पौने आठ बजे होगी। फिर रात्रि दस बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।

विज्ञापन

शनिवार को गंगोत्री धर्मशाला में गंगोत्री मंदिर समिति सहित तीर्थ पुरोहितों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आय व्यय के साथ ही इस वर्ष के मुख्य मंदिर में पुजारी और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अहम निर्णय गंगोत्री मंदिर दर्शन की समय सारिणी के लिए लिया गया।

विज्ञापन


सांयकालीन गंगा आरती के दस बजे तक दर्शन कर सकेंगे
गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गत वर्ष तक धाम में मंदिर दर्शन दोपहर दो बजे तक होते थे। उसके बाद मंदिर के कपाट तीन बजे तक बंद कर दिए जाते थे और फिर दोबारा दर्शन होते थे। इसलिए इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मंदिर के दर्शन शाम चार बजे तक होंगे। उसके बाद पौने आठ बजे सांयकालीन गंगा आरती के दौरान मंदिर के कपाट दोबारा दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli: अप्रैल में 50 से अधिक शादियां, व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने से घरों में बढ़ी चिंता

समिति के मीडिया प्रभारी सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को धाम में रोकने के लिए लिया गया है। इस बीच में यात्री घाटों पर पूजा सहित अन्य मंदिरों के दर्शन और घाट पर होने वाल सात बजे की आरती में भी शामिल हो पाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी तीर्थ पुरोहित और मंदिर कर्मचारियों व अन्य लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। साथ ही कोई भी वहां से लाइव दर्शन नहीं करवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed