फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala

Top News: आज सरदार पटेल की 150वीं जयंती, गुजरात दौरे पर PM मोदी; महिला विश्वकप फाइनल में भारत; पढ़ें सुर्खियां

Fri, 31 Oct 2025 05:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 31 Oct 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस मौके पर देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम (IND W) ने ऑस्ट्रेलिया (AUS W) को हराकर गत चैंपियन का विजय रथ रोक दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है और अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।
विज्ञापन


मौसम की बात करें तो मोंथा के असर से कई राज्यों में भारी बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में झमाझम बारिश हुई, जबकि मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और जान-माल का नुकसान भी हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। ‘पॉल्यूशन सॉल्यूशन’ प्लान के तहत अब बाहरी राज्यों के पुराने और गैर-बीएस-6 ट्रक व मालवाहक वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह नियम कल से लागू होगा। इधर रक्षा मोर्चे से खबर है कि भारत ने ‘त्रिशूल’ नामक अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास पाकिस्तान सीमा के पास शुरू कर दिया है। इसमें तीनों सेनाएं (थल, जल और वायु)  भाग ले रही हैं। इस अभ्यास में राफेल, ब्रह्मोस, ड्रोन और मल्टी-डोमेन क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा, जो 10 नवंबर तक चलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर करेंगे नमन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी सरदार पटेल की 150वीं जयंती के भव्य समारोह का नेतृत्व करेंगे - फोटो : PTI
भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पूरा कृतज्ञ राष्ट्र नमन कर रहा है। आज के दिन यानी 31 अक्तूबर को पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। गुजरात के एकता नगर में गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड की सलामी लेंगे। कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से पीएम मोदी लौह पुरुष को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री एकता दिवस की शपथ भी दिलाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत ने रोका गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, खिताब से एक कदम दूर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
महिला विश्व कप - फोटो : BCCI Women
भारतीय महिला टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर उसका विजय रथ रोक दिया है। भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने जैसे ही जीत का चौका लगाया मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रॉड्रिग्ज भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन

मोंथा का असर: यूपी-बिहार में बारिश, एमपी में तापमान गिरा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
चक्रवाती तूफान मोंथा - फोटो : पीटीआई

चक्रवात मोंथा लगातार कमजोर हो रहा है, लेकिन इसका असर कई राज्यों में देखा जा रहा है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में चक्रवात से काफी नुकसान हुआ है। आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई, 42 मवेशी मारे गए और करीब 1.5 लाख एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। चक्रवात मोंथा का असर उत्तर भारत के राज्यों पर दिखा। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में बाहरी पुराने और गैर-बीएस-वीआई ट्रक और मालवाहक बंद

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
Delhi Traffic Police - फोटो : PTI

राजधानी में पर्यावरण को सुरक्षित बनाने और वायु प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर पंजीकृत और बीएस-वीआई (बीएस-VI) मानकों का पालन न करने वाले सभी वाणिज्यिक माल वाहन जैसे ट्रक, टेंपो और अन्य भारी वाहन राजधानी में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

त्रिशूल युद्धाभ्यास: पाकिस्तान सीमा पर तीनों सेनाओं का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
युद्धाभ्यास - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान से सटी देश की पश्चिमी सीमा पर तीनों सेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास त्रिशूल का आगाज हो गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारत किसी सामरिक चुनौती से निपटने के लिए युद्ध के सभी संभावित क्षेत्रों में अपने युद्धकौशल का परीक्षण कर रहा है। राजस्थान और गुजरात के सीमाई इलाकों में इस अभ्यास को एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है कि यदि पाकिस्तान ने इस बार हिमाकत की तो जवाब सीमा पार तक जाएगा। भारत यह रणनीतिक संदेश देना चाहता है कि वह सीमाओं की सुरक्षा पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। 10 नवंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में तीनों सेनाओं के 25 हजार से ज्यादा जवान शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सरकारी कंपनियां अमेरिका और अबूधाबी से खरीद रही हैं कच्चा तेल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
कच्चा तेल आयात के बिल में आई कमी - फोटो : पीटीआई

देश की सरकारी रिफाइनरी कंपनियां अब रूस के बजाय अमेरिका और अबुधाबी से कच्चा तेल खरीदने पर जो दे रही हैं। इंडियन ऑयल अमेरिका से और तेल की मांग कर रही है। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) ने भी अबू धाबी से कच्चा तेल खरीदा है।उद्योग सूत्रों के अनुसार, पिछले हफ्ते अमेरिका ने रूस के दो शीर्ष उत्पादकों पर प्रतिबंध दिया था। इससे कई घरेलू कंपनियों ने रूसी तेल के लिए नए ऑर्डर रोक दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मिली मंजूरी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
रेल मंत्रालय ने देश की पहली 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, मंत्रालय ने ट्रेन की साज-सज्जा और कारीगरी को लेकर कुछ गंभीर खामियों की ओर इशारा किया है। साथ ही, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए देशभर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी यात्री होल्डिंग एरिया बनाने की योजना को भी मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

ट्रंप के दावे पर बोले शी जिनपिंग: चीन की भूमिका नकारना गलत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप के लिए खतरा बन रहे शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति स्थापित करने में चीन की कोई भूमिका नहीं रही। दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में दोनों नेताओं की बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने साफ कहा कि इस संघर्ष को सुलझाने में चीन ने भी योगदान दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

करूर भगदड़ मामला: पीड़ित परिवार ने लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में पीड़ित परिवार को कथित राजनीतिक दबाव और धमकी के आरोपों के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से संपर्क करने की सलाह दी है। न्यायमूर्ति जे.के. महेश्वरी और विजय विष्णोई की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील ने यह दावा किया है कि राज्य के अधिकारियों ने परिवार को धमकाने और मनाने की कोशिश की। अदालत ने कहा याचिकाकर्ता इस मामले में सीबीआई से संपर्क कर सकते हैं। फिलहाल, इस पर किसी अतिरिक्त आदेश की आवश्यकता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th October 2025 Updates on amar ujala
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, सिंगर व निर्देशक पलाश मुच्छल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई दिनों से ये खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed