TOP News: दिल्ली में आज MCD का उपचुनाव; जयशंकर से मिलेंगे थाईलैंड के विदेश मंत्री; सर्दी पर IMD का बड़ा अलर्ट
आज दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें लगभग 6.98 लाख वोटर 51 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इसी बीच उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है, कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है और कश्मीर में तापमान -6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। भारत के आधिकारिक दौरे पर थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ दिल्ली पहुंचेंगे और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे। वहीं अमेरिका में कोविड वैक्सीन से जुड़ी एक रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि 10 बच्चों की मौत संभवतः वैक्सीन के कारण हुई। सुरक्षा के मामले में भी भारत चौकस है, क्योंकि पाकिस्तान ने अपने 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड को सीमा से दूर स्थानांतरित कर दिया है, जबकि BSF ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
MCD By-Elections: सुबह 7:30 बजे से होगा मतदान
एमसीडी के 12 वार्डों में आज होने वाले उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू होगा। उपचुनाव के लिए दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 6.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। लाइव अपडेट यहां पढ़ें...
IMD ने जारी की ठंड और बढ़ने की चेतावनी
उत्तर भारत में सर्दी का असर तेज हो गया है। कश्मीर से लेकर राजस्थान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बुलेटिन में देशभर की मौसम स्थिति और आगामी सप्ताह के पूर्वानुमान जारी किए हैं। कश्मीर घाटी इस समय कड़ाके की ठंड से जूझ रही है। बादल छाने से कई स्थानों पर रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन न्यूनतम पारा अब भी हिमांक से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कोनीबाल में तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। पढ़ें पूरी खबर...
भारत के आधिकारिक दौरे पर थाईलैंड के विदेश मंत्री
थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ अपने पहले आधिकारिक चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका दौरा 2 दिसंबर तक चलेगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक थाई विदेश मंत्री 30 नवंबर को राजधानी में आधिकारिक बैठक करेंगे। उनका यह दौरा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ आज शनिवार को राजधानी में अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में 10 बच्चों की मौत को कोविड वैक्सीन से जोड़ने का दावा
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के हवाले से दावा किया है कि कोविड-19 टीकाकरण के कारण कम से कम 10 बच्चों की मौत हुई है। इन मामलों में दिल की सूजन को संभावित वजह बताया गया है। रिपोर्ट में जिस पत्र का जिक्र किया गया है, वह एफडीए के मुख्य चिकित्सक और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. विनय प्रसाद ने लिखा है। इसमें बच्चों की आयु, स्वास्थ्य स्थित्ति या किस कंपनी का टीका लगाया गया था इनका विवरण नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त से खौफ में आए पाकिस्तान ने अपने 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड को भारतीय सीमा से और दूर स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान की करतूतों को देखते हुए बीएसएफ ने कहा कि उसकी दुश्मन के हर पैंतरे पर कड़ी नजर है। अगर सरकार ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने का फैसला करती है, तो बीएसएफ शत्रु को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
Alert: नोएडा का प्रदूषण नहीं झेल पाया मासूम, करनी पड़ी सर्जरी
दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण नहीं पांच साल का ज्यारित नहीं झेल पाया। एडेनोइड्स चौथे स्टेज पर पहुंचने के कारण सर्जरी करनी पड़ी। ज्यारित की हालत अब ठीक है। लेकिन एयर प्यूरीफायर के बीच रहने के लिए मजबूर है। ज्यारित की मां ने 26 नवंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा से पहले रूसी संसद का निचला सदन भारत के साथ एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते पर मुहर लगाने वाला है। पुतिन भारत और रूस के बीच 23वें द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए 4-5 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Cyclone Ditwah: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा तूफान
चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत में इसे लेकर रेड अलर्ट है। पड़ोसी देश श्रीलंका में इस तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और इतने ही लापता हैं। ऐसे में श्रीलंका से अब यह चक्रवात दित्वाह भारत के दक्षिणी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर इसके पहुंचने की संभावना है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य बताएं जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs SA Live Streaming: रांची वनडे में जीत के साथ आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें मुकाबला?
दक्षिण अफ्रीका से हाल ही में दो टेस्ट मैचों की क्लीन स्वीप के बाद अब भारतीय टीम नजरें वनडे सीरीज में वापसी पर होंगी। रविवार को क्विंटन डिकॉक की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका का सामना रांची में टीम इंडिया से होगा। केएल राहुल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों मेहमानों से टेस्ट की हार का बदला लेना चाहेंगे। मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर...
Nandika Diwedi: कौन हैं नंदिका द्विवेदी? पलाश मामले में आया नाम
पिछले कुछ वक्त से पलाश मुच्छाल और स्मृति मंधाना लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। 23 नवंबर को होने वाली दोनों की शादी फिलहाल टल चुकी है। स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते टली शादी की खबरों के बाद, इस मामले में पलाश के साथ दो महिलाओं के नाम भी जुड़ने की चर्चाएं हुईं। जानिए कौन हैं नंदिका द्विवेदी…