{"_id":"692b0e8c1133a876eb0a32d3","slug":"ind-vs-sa-1st-odi-2025-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-india-vs-south-africa-match-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Live Streaming: रांची वनडे में जीत के साथ आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें मुकाबला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Live Streaming: रांची वनडे में जीत के साथ आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम, कब और कहां देखें मुकाबला?
Sun, 30 Nov 2025 11:29 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:29 AM IST
सार
IND vs SA ODI Live Streaming Channel Free Telecast : दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की रविवार से शुरुआत होगी। पहला मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। केएल राहुल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों मेहमानों से टेस्ट की हार का बदला लेना चाहेंगे। मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ANI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका से हाल ही में दो टेस्ट मैचों की क्लीन स्वीप के बाद अब भारतीय टीम नजरें वनडे सीरीज में वापसी पर होंगी। रविवार को क्विंटन डिकॉक की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका का सामना रांची में टीम इंडिया से होगा। केएल राहुल के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों मेहमानों से टेस्ट की हार का बदला लेना चाहेंगे। मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
रांची में होगी कड़ी टक्कर
दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की रविवार से शुरुआत होगी। पहला मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 3 दिसंबर को रायपुर में भिड़ेंगी जबकि 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगा।

दक्षिण अफ्रीका का भारत पर दबदबा
भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। दोनों के बीच अब तक कुल 94 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं जबकि भारत को 40 में जीत मिली है। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। इस सीरीज में भारत नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में खेलने उतरेगा। दरअसल, कोलकाता टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें गुवाहाटी टेस्ट से भी बाहर होना पड़ा था। फिलहाल वह गर्दन की चोट से रिकवर कर रहे हैं।

भारतीय टीम में चयन की चुनौती
कई सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति टीम संयोजन को और जटिल बनाती है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं। ऐसे में मध्यक्रम चयन अब बड़ी चुनौती है। कुछ सवाल हैं कि क्या वॉशिंगटन सुंदर को ऑलराउंडर की भूमिका मिलेगी या नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलेगा? इसी तरह, अगर कप्तान केएल राहुल विकेटकीपिंग करते हैं, तो क्या ऋषभ पंत अंतिम 11 में जगह बना पाएंगे, यह देखना भी दिलचस्प होगा। गेंदबाजी में अब दारोमदार प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव पर होगा।

हम यहां आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे 30 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले 1:00 बजे होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे कहां देख पाएंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।