फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala

Top News: पुरी में आज रथ यात्रा की शुरुआत; ट्रंप ने भारत के साथ 'बड़े समझौते' के दिए संकेत, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 27 Jun 2025 07:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ओडिशा के पुरी में  आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। इसके अलावा, टैरिफ मुद्दे पर चीन के साथ तनाव के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया है कि चीन और अमेरिका के बीच किस तरह का सौदा हुआ है। इसके अलावा, ईरान-इस्राइल के बीच संघर्षविराम भले ही हो गया हो, भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु लगातार जारी रखे हुए है। इसी क्रम में ऑर्मेनिया के येरेवन से देर रात एक विशेष निकासी विमान नई दिल्ली पहुंचा। इस विमान में ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : amar ujala

Jagannath Rath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से रथ यात्रा
ओडिशा के पुरी में  आज से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ साल में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। रथ यात्रा से एक दिन पहले हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचकर रत्न बेदी (गर्भगृह में पवित्र मंच) पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के नबाजौबन दर्शन (युवा रूप) किए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/व्हाइट हाउस/एएनआई

US: ट्रंप ने भारत के साथ 'बड़े समझौते' के दिए संकेत
टैरिफ मुद्दे पर चीन के साथ तनाव के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया है कि चीन और अमेरिका के बीच किस तरह का सौदा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
ऑपरेशन सिंधु (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब।

Operation Sindhu: ऑर्मेनिया के येरेवन से दिल्ली आए 173 भारतीय
ईरान-इस्राइल के बीच संघर्षविराम भले ही हो गया हो, भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु लगातार जारी रखे हुए है। इसी क्रम में ऑर्मेनिया के येरेवन से देर रात एक विशेष निकासी विमान नई दिल्ली पहुंचा। इस विमान में ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंधु के तहत, अब तक तीन भारतीय वायुसेना के विमानों सहित 19 विशेष निकासी उड़ानों का उपयोग करके कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजरायल से 818) को निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI

T20: फटाफट क्रिकेट का रोमांच होगा दोगुना! ICC ने प्लेइंग कंडीशन में किया बदलाव
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को टी20 मैचों के लिए नए पावरप्ले नियमों की घोषणा की। ये नियम उन मैचों के लिए होंगे जिनमें किसी वजह से ओवर काट लिए गए हों और पूरे 20 ओवर का खेल संभव न हो। आईसीसी ने बताया कि टी20 के लिए नए प्लेइंग कंडीशन में पावरप्ले के दौरान कितने फील्डर्स को 30 यार्ड सर्कल से बाहर रहने की अनुमति होगी। आईसीसी के इस फैसले से टी20 क्रिकेट का रोमांच दोगुना हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

CRISIL: चुनावों में महिला वोटर को रिझाने के लिए शीर्ष 18 राज्य खर्चेंगे एक लाख करोड़
चुनावों से पहले विभिन्न तरह की रेवड़ी बांटने का सिलसिला जारी है। चालू वित्त वर्ष में चुनाव से पहले शीर्ष 18 राज्य महिलाओं की योजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे। क्रिसिल रेटिंग ने रिपोर्ट में कहा, सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं पर राज्यों का खर्च 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी के दो प्रतिशत के बराबर होगा। इससे पूंजीगत खर्च पर असर पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
कैरोलिन लेविट, प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस - फोटो : एएनआई

व्हाइट हाउस ने बताई ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की उपलब्धि
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला करने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन एक बड़ी सफलता रहा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले किए। जिसके चलते पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में शांति और स्थिरता आएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
मध्य गाजा पट्टी में एक वितरण केंद्र पर दान में मिले भोजन को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते लोग (फाइल) - फोटो : एपी/पीटीआई

Gaza: आटा छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर इस्राइली हमला; 18 फलस्तीनियों की मौत
गाजा में इन दिनों भुखमरी जैसे हालात हैं। लोग खाना पाने की चाह में मौत का सामना करने को भी तैयार हैं। बृहस्पतिवार को मध्य गाजा के बीचों-बीच एक सड़क पर इस्राइली हमला हुआ, जिसमें 18 फलस्तीनियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों की भीड़ फलस्तीनी पुलिस इकाई से आटे के बैग ले रही थी, जिसने यह आटा उन गिरोहों से जब्त किया था, जो मदद के ट्रकों को लूट रहे थे। तभी इस्राइल ने हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
केपी शर्मा ओली, नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : X / @PM_nepal_

Nepal: मधेसी पार्टी जसपा ने वापस लिया समर्थन, उच्च सदन में अल्पमत में आई ओली सरकार
नेपाल में प्रमुख मधेसी पार्टी जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से औपचारिक रूप से समर्थन वापस ले लिया है। इससे ओली सरकार उच्च सदन नेशनल असेंबली में अल्पमत में आ गई है। हालांकि उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाली जसपा के समर्थन वापस लेने से गठबंधन सरकार पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि उसके पास प्रतिनिधि सभा में पर्याप्त संख्या है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
file pic - फोटो : अमर उजाला

Weather: पहाड़ों पर बारिश-बाढ़ से हाहाकार; हिमाचल-जम्मू कश्मीर में कई की मौत
दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अभी भी मानसून का इंतजार जारी है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के खनियारा और कुल्लू के सैंज में पांच जगह बादल फटने के एक दिन बाद राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। इस दौरान खनियारा में मनूणी खड्ड से दो और शव बरामद किए गए, जबकि लापता चार लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। उधर, जम्मू-कश्मीर अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग मारे गए और बारिश के साथ मलबा आने से हिमकोटी के रास्ते वैष्णो देवी यात्रा बाधित हो गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने गुजरात, केरल महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
ईरान-इस्राइल जंग। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

मंथन: ईरान-इस्राइल युद्ध से बेनकाब हुई मुस्लिम देशों की एकता
ईरान और इस्राइल के बीच जारी सैन्य टकराव और उस पर अमेरिका के सीधे हस्तक्षेप से पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर खड़ा दिखा। इस दौरान मुस्लिम उम्माह यानी इस्लामी देशों के समूह की ओर से कोई ठोस और एकजुट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। ओआईसी (इस्लामिक सहयोग संगठन) जैसी संस्थाएं बयानबाजी तक सीमित रहीं जबकि ईरान अकेला लड़ता रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इनका संगठन और एकजुटता सिर्फ दिखावे की है।  विशेषज्ञों का कहना है कि मुस्लिम उम्माह केवल राजनीतिक बयान तक सीमित रह जाएगी या वाकई ईरान को सैन्य या रणनीतिक समर्थन भी दे पाएगी। जब अमेरिका ने खुलकर इस्राइल का पक्ष लिया, सैन्य मदद भेजी और उसके बाद ईरानी परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए तब मुस्लिम देशों में हलचल तो दिखी, लेकिन कोई सामूहिक बैठक या साझा रणनीति सामने नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 June 2025 Updates on amar ujala
मां और दो बेटियों की मौत, पिता की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी में सामूहिक आत्महत्या : बढ़ता गया ब्याज का बोझ, सवा लाख का कर्ज बढ़कर हुआ छह लाख
यूपी के बिजनौर स्थित गांव टंढेरा में बेटी पूनम की शादी के लिए साहूकारों और फाइनेंस कंपनियों का सवा लाख रुपये का कर्ज भट्ठा मजदूर परिवार की तीन जिंदगियों को निगल गया। ब्याज के साथ बढ़ कर कर्ज के छह लाख रुपये नहीं चुका पाने से तंग भट्ठा मजदूर पुखराज ने पत्नी और दो बेटियों के साथ जहर निगल लिया। पत्नी रमेशिया (50), बेटी अनीता उर्फ नीतू (21), शीतू (18) की मौत हो गई। पुखराज की भी गंभीर हालत बनी हुई है। इस परिवार ने कर्ज की मासिक किस्त 25 जून तक जमा नहीं कर पाने के कारण आत्मघाती कदम उठाया। डीएम ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed