फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House touts Operation Midnight Hammer achievements says lead to peace and stability in Middle East

Middle East Row: 'मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता आएगी'; व्हाइट हाउस ने बताई ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की उपलब्धि

Fri, 27 Jun 2025 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:13 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला करने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन मिडनाइट हैमर एक बड़ी सफलता थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन के परमाणु खतरे को समाप्त कर दिया है। अब ईरान भी मानता है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना सकता है। 

विज्ञापन
White House touts Operation Midnight Hammer achievements says lead to peace and stability in Middle East
कैरोलिन लेविट, प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस - फोटो : एएनआई

विस्तार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला करने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन एक बड़ी सफलता रहा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले किए। जिसके चलते पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में शांति और स्थिरता आएगी। 

विज्ञापन


कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह हमला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किया गया था। इस ऑपरेशन का मकसद ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को नष्ट करना था। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतत: ईरानी शासन के परमाणु खतरे को समाप्त कर दिया।' उन्होंने कहा कि ईरान बस कुछ ही हफ्तों में परमाणु बम बनाने में सक्षम हो सकता था, लेकिन ट्रंप ने समय रहते कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ऑपरेशन मिडनाइट हैमर एक जबदस्त सफलता थी
कैरोलिन लेविट ने कहा, 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का उद्देश्य ईरानी शासन की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना, अमेरिका, इस्राइल और शेष दुनिया के लिए उत्पन्न गंभीर परमाणु खतरे को रोकना था। यह मिशन, जो इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा, एक जबरदस्त सफलता थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'वे चुन सकते हैं कि वह कैथोलिक बनना चाहते हैं या नहीं', बच्चों की परवरिश और हिंदू जड़ों पर बोलीं उषा वेंस

लेविट ने पूर्व राष्ट्रपतियों पर कसा तंज 
लेविट ने पिछले राष्ट्रपतियों पर भी तंज कसा और उनकी तुलना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व से की। उन्होंने कहा कि बराक ओबामा और जो बाइडन ने ईरान को रोकने के लिए कमजोर समझौतों और पैसे देने का रास्ता अपनाया था, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने ठोस सैन्य कार्रवाई की। राष्ट्रपति की निर्णायकता के कारण अमेरिका और पूरी दुनिया सुरक्षित है।


अब ईरान भी मानता है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना सकता
प्रेस सचिव ने दावा किया कि अब एक बड़ी सहमति बन रही है कि ईरान की परमाणु क्षमताएं सच में नष्ट हो गई हैं। अमेरिका, इस्राइल, संयुक्त राष्ट्र और यहां तक कि ईरान भी अब मानते हैं कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बना सकता। उन्होंने बताया कि हमले के 48 घंटे के अंदर, ट्रंप और उनकी टीम ने ईरान और इस्राइल के बीच 12 दिन से चल रहे युद्ध को खत्म कराते हुए युद्धविराम करवा दिया। लेविट ने कहा कि अब मध्य पूर्व में अराजकता और हिंसा की जगह शांति और स्थिरता आ रही है, और यह सब ट्रंप की निर्णायक सोच की वजह से संभव हो सका।

ये भी पढ़ें: US : ट्रंप बोले- अमेरिका ने चीन के साथ किए व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर; हालांकि खुलकर नहीं दी जानकारी

13 जून को इस्राइल-ईरान के बीच शुरू हुआ था संघर्ष
बता दें कि ईरान और इस्राइल के बीच 13 जून को संघर्ष शुरू हुआ था, जब इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए। ईरान ने इसके जवाब में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 शुरू किया और इस्राइल के बुनियादी ढांचे के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले किए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed