फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 Palestinians killed in Israeli attack amid rising tensions over food distribution in Gaza

Gaza: गाजा में भूख पर भारी मौत...,आटा छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर इस्राइली हमला; 18 फलस्तीनियों की मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देर अल-बलाह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
सार

गाजा में खाद्य सामग्री को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मदद बांटने में लूटपाट और हमलों की वजह से हालात और बिगड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को मदद बांटने के दौरान इस्राइली हमला हुआ, और 18 फलस्तीनियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
18 Palestinians killed in Israeli attack amid rising tensions over food distribution in Gaza
मध्य गाजा पट्टी में एक वितरण केंद्र पर दान में मिले भोजन को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते लोग (फाइल) - फोटो : एपी/पीटीआई

विस्तार

गाजा में इन दिनों भुखमरी जैसे हालात हैं। लोग खाना पाने की चाह में मौत का सामना करने को भी तैयार हैं। बृहस्पतिवार को मध्य गाजा के बीचों-बीच एक सड़क पर इस्राइली हमला हुआ, जिसमें 18 फलस्तीनियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों की भीड़ फलस्तीनी पुलिस इकाई से आटे के बैग ले रही थी, जिसने यह आटा उन गिरोहों से जब्त किया था, जो मदद के ट्रकों को लूट रहे थे। तभी इस्राइल ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन


पिछले करीब ढाई महीने से इस्राइल ने गाजा में खाद्य पदार्थों पर रोक लगाई हुई है। हालांकि, इस्राइल ने मई के मध्य से क्षेत्र में केवल थोड़ी मात्रा में आपूर्ति की अनुमति दी है। भोजन वितरित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को सशस्त्र गिरोहों ने ट्रकों को लूटकर आपूर्ति को बाधित किया है। इससे गाजा में हालात बहुत खराब हो गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NATO: 'स्पेन दोस्तों के लिए दोस्ताना'; सांचेज का रक्षा खर्च बढ़ाने से इनकार; ट्रंप की धमकियों को किया अनदेखा
विज्ञापन
विज्ञापन


साहम की सुरक्षा इकाई पर हुआ हमला
देर अल-बलाह के केंद्रीय शहर में बृहस्पतिवार को हमला साहम की एक सुरक्षा इकाई पर हुआ, जो लूटपाट रोकने और चुराए गए सामान को महंगे दाम पर बेचने वाले लोगों के खिलाफ काम करती है। इस इकाई में हमास और कुछ दूसरे गुटों के लोग शामिल हैं। 


एक बच्चा और साहम टीम के सात सदस्यों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब साहम इकाई लुटेरों और भ्रष्ट व्यापारियों से जब्त किए गए आटे के बैग बांट रही थी, तभी वहां भीड़ जमा हो गई और हमला हुआ। बाद में सामने आए वीडियो में कई नौजवानों के शव दिखे, जिनमें से कई बुरी तरह जख्मी थे। पास के अल-अक्सा अस्पताल के मुताबिक, मारे गए लोगों में एक बच्चा और साहम टीम के कम से कम सात सदस्य शामिल थे। 

ये भी पढ़ें: US: पेंटागन ने ईरान पर हमलों की सैन्य रणनीति और प्रभाव की जानकारी दी, कहा- ऐतिहासिक रूप से सफल हमला था

इस्राइली सेना ने नहीं की कोई तत्काल टिप्पणी
इस्राइली सेना ने इस हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। इस्राइल का कहना है कि हमास मदद का सामान चुराकर अपनी सत्ता बनाए रखने में लगा है। इसलिए इस्राइल अक्सर गाजा की पुलिस पर हमला करता है, क्योंकि वह उसे हमास का हिस्सा मानता है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed