फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala

TOP News: आज भारत पहुंचेंगे कनाडा के पीएम कार्नी; पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच बढ़ा तनाव; पढ़ें अहम सुर्खियां

Fri, 27 Feb 2026 06:10 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Fri, 27 Feb 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी शुक्रवार को अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत में रहेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वहीं, अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने काबुल को धमाकों और विमानों की आवाज से गूंजते हुए देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में शराब महंगी होने वाली है और 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस शुल्क में 10% की बढ़ोतरी होगी। जिम्बाब्वे पर जीत के बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जीतने की उम्मीद से टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कार्नी आज पहुंचेंगे भारत
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी शुक्रवार को पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वह कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत में रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और नई साझेदारियों की संभावनाएं तलाशना है। पीएम मोदी और कार्नी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता 2 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर पलटवार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार तड़के तीन जोरदार धमाकों और लड़ाकू विमानों की आवाज सुनाई दी। ये घटनाएं उस समय हुईं जब कुछ ही घंटे पहले अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। सीमा पार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राजधानी में इन धमाकों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला।
Delhi: महंगी होगी शराब, 1 अप्रैल से नई आबकारी अवधि लागू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए वित्तीय वर्ष से शराब महंगी हो सकती है। 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट समेत कई श्रेणी के लाइसेंस पर लागू होगी। 
दिल्ली सरकार के आबकारी, मनोरंजन एवं लक्जरी टैक्स विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की लाइसेंस अवधि के लिए फीस बढ़ाने का आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
बॉलरूम प्रोजेक्ट पर कोर्ट की हरी झंडी के बाद गदगद ट्रंप - फोटो : ANI
व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट पर कोर्ट की हरी झंडी के बाद गदगद ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक संघीय जज के फैसले का स्वागत किया है। जज ने व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम (विशाल हॉल) के निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद ट्रंप ने इसे 'अमेरिका के लिए शानदार खबर' बताया। यह बॉलरूम करीब 90,000 वर्ग फुट का होगा। इसका उपयोग भविष्य में शपथ ग्रहण समारोह, बड़े स्टेट विजिट, राजकीय भोज और बड़े कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

चुनाव से पहले हिमंत सरकार का चाय मजदूरों को तोहफा
असम कैबिनेट ने चर्चित जुबीन गर्ग मौत मामले की सुनवाई तेज करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कदम परिवार के अनुरोध पर उठाया गया है। कैबिनेट ने गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से विशेष अदालत गठित करने का आग्रह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने चाय बागान मजदूरों की दैनिक मजदूरी 30 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। 1 अप्रैल से ब्रह्मपुत्र घाटी में मजदूरी 280 रुपये और बराक घाटी में 258 रुपये प्रतिदिन हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
UNHRC - फोटो : ohchr
भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 61वें नियमित सत्र के दौरान भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आईना दिखाते हुए उसे भ्रम की दुनिया में रहने वाला देश बताया है। भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के लिए शायद यह यकीन करना असंभव है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का विकास बजट, इस्लामाबाद की ओर से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मांगे गए हालिया आर्थिक पैकेज से दोगुने से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
Allahabad High Court - फोटो : एएनआई
अदालत ने बरकरार रखी उम्रकैद की सजा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चार दशक पहले रंजिश में तलवार से सिर कलम करने के आरोपी को मिली उम्रकैद बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि बदला लेने की भावना से की गई ऐसी नृशंस हत्या के लिए कानून में कोई रियायत नहीं है। ऐसे आरोपी रहम के हकदार नहीं है। यह फैसला न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय, न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने किशनपाल, वीरपाल और अन्य की ओर से दाखिल अपील पर दिया है। यह खूनी संघर्ष 23 अक्तूबर 1987 की सुबह पीलीभीत के बीसलपुर में हुआ था। पढ़ें एक क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
हिलेरी क्लिंटन, पूर्व विदेश मंत्री, अमेरिका - फोटो : ANI

एपस्टीन केस में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की गवाही
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) की एक समिति के सामने गवाही दी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन या उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें याद नहीं कि वह कभी एपस्टीन से मिली हों। यह पूछताछ न्यूयॉर्क के चप्पाक्वा में बंद कमरे में हुई। पढ़ें एक क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराया - फोटो : PTI

जानिए कैसे मिलेगा टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान की थी। अब बारी थी भारतीय टीम की जिसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना काफी जरूरी था। भारत ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिए। भारत को अगर टी20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे सुपर आठ के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा। पढ़ें एक क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 February 2026 Updates on amar ujala
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज - फोटो : अमर उजाला
एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने आज गुरुवार को उदयपुर में शादी कर ली है। अब कपल ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। साथ ही कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है। पढ़ें एक क्लिक पर...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed