Top News: आज गणेश चतुर्थी पर गणपति वंदना; भारत पर 25% अतिरिक्त US टैरिफ भी हुआ प्रभावी; जम्मू-कश्मीर में आपदा
पूरे देश में आज से गणपति बप्पा की उपासना शुरू होगी। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर भक्ति में डूबे भक्त पंडालों में उमड़ेंगे। मुंबई के लालबागचा राजा से लेकर देश के कई हिस्से में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हर पंडाल, हर घर और तमाम भक्त पूरे श्रद्धाभाव से हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी मनाएंगे। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 25 फीसदी के सामान्य आयात शुल्क के ऊपर जुर्माने के तौर पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला आज (27 अगस्त) से प्रभावी हो रहा है। ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद भारत के कई उत्पादों का अमेरिका को होने वाला निर्यात महंगा हो जाएगा। इसके अलावा, जम्मू संभाग में बादलों के वज्रपात से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन, पानी में बहने और मकान गिरने से संभाग में 14 लोगों की मौत हो गई। श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से सबसे ज्यादा 8 लोगों की मौत हुई है। 20 लोग घायल हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
लालबागचा राजा समेत देशभर में गणपति बप्पा की पूजा
पूरे देश में आज से गणपति बप्पा की उपासना शुरू होगी। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर भक्ति में डूबे भक्त पंडालों में उमड़ेंगे। मुंबई के लालबागचा राजा से लेकर देश के कई हिस्से में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हर पंडाल, हर घर और तमाम भक्त पूरे श्रद्धाभाव से हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी मनाएंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस साल गणेशोत्सव का रंग कुछ खास और गहरा दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
कपड़े, आभूषण और...: ट्रंप के टैरिफ 50% होने का क्या नतीजा, किस सेक्टर पर होगा कितना असर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर 25 फीसदी के सामान्य आयात शुल्क के ऊपर जुर्माने के तौर पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला आज (27 अगस्त) से प्रभावी हो रहा है। ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद भारत के कई उत्पादों का अमेरिका को होने वाला निर्यात महंगा हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू संभाग में बादलों का कहर, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन; 14 की मौत
जम्मू संभाग में बादलों के वज्रपात से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन, पानी में बहने और मकान गिरने से संभाग में 14 लोगों की मौत हो गई। श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से सबसे ज्यादा 8 लोगों की मौत हुई है। 20 लोग घायल हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। संभाग में 2014 के बाद (11 साल) मंगलवार को फिर ऐसी जल तबाही देखने को मिली है। पिछले चार दिन से भारी बारिश से संभाग के लगभग सभी जिलों में जनजीवन पटरी से उतर गया है। चारों ओर भारी क्षति हुई है। जम्मू संभाग की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप ने फिर धमकाया: कहा- रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने को तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस के संबंध में धमकी वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि वे रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने को तैयार हैं। भारत और पीएम मोदी का जिक्र कर ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ नीतियों पर सख्ती बनाए रखने के संकेत दिए। बता दें कि ट्रंप भारत के प्रति अपने रवैये को लेकर अमेरिका में ही आलोचना का शिकार हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने पीएम मोदी से बात करने और वार्ता के दौरान उठाए गए मुद्दों का उल्लेख किया। पढ़ें पूरी खबर...
टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्स से की सगाई, शेयर की खूबसूरत प्रपोजल की तस्वीरें
अमरीकी पॉप गायिका, सिंगर, निर्माता और अभिनेत्री टेलर स्विफ्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने अपनी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की और बगीचे में खींची गई कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में ट्रैविस एक घुटने पर बैठकर टेलर को प्रपोज करते दिखे। तो वही एक तस्वीर में टेलर की हीरे की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। दोनों ने मजेदार कैप्शन में लिखा, "आपके अंग्रेजी शिक्षक और जिम शिक्षक शादी कर रहे हैं।" पढ़ें पूरी खबर...
जर्मन अखबार का दावा: ट्रंप के दबाव विफल, PM मोदी ने नहीं उठाए 4 फोन
जर्मनी के अखबार फ्रैंकफर्टर अल्गेमाइन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के सप्ताहों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए गए 4 फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। अखबार ने यह दावा भी किया कि व्यापार समझौते और रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप के सभी दबाव भारत के खिलाफ अब तक विफल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
AI की दौड़ में रफ्तार बढ़ा रहा एपल? मिस्ट्रल और पेरप्लेक्सिटी को खरीदने पर कर रहा विचार
दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेज रफ्तार से अपना छाप छोड़ रहा है। ऐसे में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दौड़ में पिछड़ने के बाद इसे तेजी से पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, एपल ने फ्रांस कीएआई स्टार्टअप मिस्ट्रल और एआईएआई सर्च कंपनी पेरप्लेक्सिटी को खरीदने को लेकर आंतरिक स्तर पर बातचीत की है। कारण है कि गूगल और सैमसंग जैसी कंपनियों के मुकाबले एपल ने अपने डिवाइसों में एआई फीचर्स को धीरे-धीरे पेश किया है। यही वजह है कि एपल अब बड़े स्तर परएआई कंपनियों को खरीदने की रणनीति पर विचार कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Bihar: इंडिया ब्लॉक का आरोप- मतदाता सूची में 5000 से ज्यादा UP के लोगों के नाम शामिल
इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए बिहार की मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश के 5,000 से ज्यादा लोगों को पंजीकृत किया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के इस आरोप का खंडन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
'कोई नाराज है, मगर आप संभाल लेंगे', ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी से बोले फिजी के प्रधानमंत्री
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में जारी बयानबाजी के बीच फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने मैंने मोदी जी से कहा कि कोई तो है जो आपसे बहुत खुश नहीं है, लेकिन आप इतने बड़े हैं कि इन परेशानियों का सामना कर सकते हैं। यहां राबुका का इशारा ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए अतरिक्त टैरिफ की ओर था। पढ़ें पूरी खबर...
'राष्ट्रपति के पास फेड गवर्नर को हटाने का अधिकार नहीं', नौकरी बचाने के लिए ट्रंप पर मुकदमा करेंगी लिसा कुक
फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक ने कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर मुकदमा करेंगी, ताकि उन्हें बर्खास्त करने से रोका जा सके। इस बारे में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को उनकी वकील ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
Bombay High Court: मुंबई की तटीय जमीन पर विवाद खत्म, बॉम्बे हाईकोर्ट से PIL खारिज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बांद्रा रिक्लेमेशन की जमीन पर निजी विकास के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। यह मामला अदाणी ग्रुप की तरफ से यहां निर्माण कार्य किए जाने को लेकर उठाया गया था। कोर्ट ने कहा कि बांद्रा रिक्लेमेशन की यह जमीन पर्यावरण नियमों के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं आती, इसलिए यहां पर निजी बिल्डिंग बनाना कानूनी रूप से गलत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
Centre: अब धनतेरस नहीं 23 सितंबर को ही मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद दिवस को लेकर मार्च में केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। आयुष मंत्रालय ने कहा कि आयुर्वेद दिवस हर साल 23 सितंबर को ही मनाया जाएगा। इससे पहले आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती (धनतेरस) को मनाया जाता था, लेकिन इसकी तिथि निश्चित नहीं है। आयुष मंत्रालय ने कहा कि आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि निर्धारित करने का निर्णय ऐतिहासिक बदलाव है। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसला सुनाने में देरी करने पर अदालत नाराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक मामले में फैसला सुनाने में देरी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हालात बेहद चौंकाने वाले हैं। कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से ऐसे फैसलों का ब्यौरा मांगा है, जिन्हें तीन महीने तक सुरक्षित रखा गया, लेकिन सुनाया नहीं गया है। पढ़ें पूरी खबर...
MMRDA ने की कार्रवाई, लापरवाही के लिए दो अधिकारी निलंबित; SOP पालन नहीं करने का आरोप
मुंबई में बीते दिनों मोनोरेल सेवा में आई तकनीकी खराबी के चलते 582 यात्रीं फंस गए थे। इसके बाद सभी यात्रियों को ऊंचाई पर फंसे ट्रेन से रेस्क्यू किया गया था। ऐसे में अब इस मामले में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को प्राधिकरण ने इस लापरवाही के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया और एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन भी किया। पढ़ें पूरी खबर...
Saurabh Bharadwaj: 'गिरफ्तार करना है तो कर लो', सौरभ भारद्वाज की ED को खुली चुनौती
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिन भर चली ईडी की छापामारी के बाद रात को हुंकार भरी कि बुधवार को वह बड़ा खुलासा करेंगे। देर रात अपने समर्थकों से घिरे भारद्वाज ने कहा कि मैंने उनको (ईडी) तीन बार अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की। भारद्वाज ने कहा कि ने ईडी क्या है इसके बारे में बड़ा खुलासा बुधवार को किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
India-US Talks: टैरिफ पर तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा, दोनों पक्ष रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर
भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापार और निवेश, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। इसमें असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करना भी शामिल है। '2+2 अंतर-सत्रीय वार्ता' के तहत सोमवार को हुई यह वर्चुअल वार्ता व्यापार और टैरिफ पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव की पृष्ठभूमि में हुई। पढ़ें पूरी खबर...
Gaza Ceasefire: संघर्षविराम पर इस्राइल की चुप्पी से कतर नाराज
इस्राइल और हमास के बीच बीते 23 महीनों से चल रहे संघर्ष में गाजा की स्थिति दिन-प्रतिदिन और घातक होती जा रही है। गाजा में युद्ध को खत्म करने को लेकर किए जा रहे प्रयास भी असफल होते दिख रहे हैं। क्योंकि अभी तक इस मामले में इस्राइल का साफ रुख सामने नहीं आया है। इसी कारण युद्ध को खत्म करने की इन कोशिशों के बीच कतर ने भी इस्राइल के रवैये से नाराजगी जताई है। मामले में कतर ने कहा कि इस्राइल अब तक संघर्षविराम प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...