फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India Block allegation Bihar voter list includes names of more than 5000 people from UP EC denies

Bihar: इंडिया ब्लॉक का आरोप- मतदाता सूची में 5000 से ज्यादा UP के लोगों के नाम शामिल, चुनाव आयोग ने किया खंडन

Wed, 27 Aug 2025 03:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 03:05 AM IST
सार

इंडिया ब्लॉक का आरोप है कि चुनाव आयोग जानबूझकर बाहर के लोगों को बिहार की मतदाता सूची में जोड़ रहा है। लेकिन पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन का कहना है कि अभी ये मसौदा मतदाता सूची है, ताकि विसंगतियों को ठीक किया जा सके। प्रशासन ने कहा कि विपक्ष के बताए 5,000 संदिग्ध वोटरों का कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन
India Block allegation Bihar voter list includes names of more than 5000 people from UP EC denies
रणदीप सुरजेवाला और मनोज कुमार झा - फोटो : एएनआई

विस्तार

इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए बिहार की मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश के 5,000 से ज्यादा लोगों को पंजीकृत किया है। हालांकि, चुनाव आयोग ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के इस आरोप का खंडन किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और राजद सांसद मनोज कुमार झा ने मधुबनी जिले के फुलपरास में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि संदिग्ध मतदाता ज्यादातर पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर विधानसभा में पंजीकृत हैं। उन्होंने एक 45 वर्षीय व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने का हवाला दिया, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता होने के बावजूद मतदाता सूची में शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कपड़े, आभूषण और...: ट्रंप के टैरिफ 50% होने का क्या नतीजा, किस सेक्टर पर होगा कितना असर; कौन रहेगा बेअसर?
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने दावे को खारिज किया
हालांकि, पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर विपक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया। प्रशासन ने कहा, 'यह एक मसौदा मतदाता सूची है, जिसे चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को प्रकाशित किया है, न कि अंतिम मतदाता सूची। मसौदा सूची का उद्देश्य दोहराव या किसी अन्य विसंगति के संबंध में दावे और आपत्तियां आमंत्रित करना है।'


बिना किसी ठोस सबूत के संदिग्ध वोटर का दिया आंकड़ा
प्रशासन ने आगे कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरजेवाला और झा ने बिना किसी ठोस सबूत के 5,000 संदिग्ध वोटर का आंकड़ा दिया है। यह एक काल्पनिक आंकड़ा लगता है, जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। प्रशासन ने कहा कि कई बार वाल्मीकि नगर में नदियों के बहाव बदल जाने से लोग अपना घर-पता बदलने को मजबूर हो जाते हैं। इस वजह से कई बार उनका नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज हो जाता है। विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य ऐसी विसंगतियों को दूर करना है।

ये भी पढ़ें: Mumbai Monorail Incident: MMRDA ने की कार्रवाई, लापरवाही के लिए दो अधिकारी निलंबित; SOP पालन नहीं करने का आरोप

छेदी राम ने उत्तर प्रदेश से नाम हटाने का दिया है आवेदन 
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरजेवाला और झा द्वारा उद्धृत खड्डा मतदाता छेदी राम का नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र से अपना नाम हटाने के लिए पहले ही आवेदन दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed