फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala

Top News: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी; आज पहली बार उड़ान भरेगा तेजस मार्क-1A, अहम सुर्खियां

Fri, 17 Oct 2025 07:07 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 17 Oct 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस ने अपने आगामी चुनावों के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 48 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं, देश के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान आज होगी, जिसमें देश की उन्नत सैन्य तकनीक का प्रदर्शन देखने को मिलेगा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। गुजरात में आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई टीम का शपथ ग्रहण होगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरण तय किए जा सकेंगे। इसी बीच, वैशाली के सट्टा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ आज पहुंच रहा है, जहां इस क्षेत्र के सियासी इतिहास और हाल की तैयारियों की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

कांग्रेस की पहली सूची जारी, 48 उम्मीदवारों के नाम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें कुल 48 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। बता दें कि, विपक्षी इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस बिहार में राजद, लेफ्ट समेत दलों के साथ चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण के लिए 21 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 27 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने भले ही पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन महागठबंधन ने अभी तक सीट शेयरिंग का एलान नहीं किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान आज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस। - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ गई जिसका वायुसेना को बेसब्री से इंतजार था। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से बनाया गया तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान आज नासिक में पहली उड़ान भरेगा। इस पहली उड़ान के बाद जल्द ही वायुसेना को दो नए विमान मिल जाएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। वह एचएएल की तीसरी उत्पादन लाइन का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। एचएएल की दो उत्पादन लाइनें बंगलूरू में स्थित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आज होगा गुजरात CM पटेल की नई टीम का शपथ ग्रहण

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : X/@Bhupendrapbjp

गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। पटेल शुक्रवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। यह फेरबदल  भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण को परखने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

वैशाली के रण में आज पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
Bihar Election Assembly 2025 - फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच आज यानी 17 अक्तूबर 2025 दिन शुक्रवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर वैशाली में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं वैशाली का चुनावी इतिहास।

मेरठ में आज जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला

प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी मेरठ में शुक्रवार (17 अक्तूबर) को ‘जीवांजलि विचारों से बदलाव तक’ विषय पर आयोजित विशेष आध्यात्मिक सत्र को संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में शाम छह बजे से होगा। पढ़ें पूरी खबर...

'हमास ने अगर कत्लेआम जारी रखा, तो हमें कार्रवाई करनी होगी'; ट्रंप ने दी साफ चेतावनी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास की हिंसा पर कड़ा रुख दिखाते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने ट्रुथ शोसल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर हमास लोगों की हत्या और गाजा में कत्लेआम करना जारी रखता है, तो हम कार्रवाई करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ समझौते का हिस्सा नहीं था, ऐसे में अगर यह बंद नहीं हुआ तो अमेरिका को अंदर जाकर उन्हें खत्म करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

सज गई रामनगरी... आज से बिखरेंगे दीपोत्सव के रंग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
देव दीपावली से पूर्व लेजर शो टेस्टिंग - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या फिर से स्वर्णिम अध्याय लिखने को तैयार है। दीपों की पंक्तियां सड़कों से लेकर घाटों तक सज रही हैं। मानो हर दीया रामलला के स्वागत का निमंत्रण पत्र हो। आज से आरंभ हो रहे तीन दिवसीय दीपोत्सव में अयोध्या अपने पूर्ण भव्य शृंगार में नजर आएगी। सरयू तट पर जगमगाने वाले 28 लाख दीपों के बीच इस बार तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान लागू; ग्रैप 2 पर अमल के हालात

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

राजधानी की सांसों पर लगी प्रदूषण की नजर से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान 2025-26 लागू कर दिया है। खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक के बीच दिवाली के बाद ग्रैप टू लागू होने की आशंका देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस प्लान में 7 थीम, 25 एक्शन पॉइंट शामिल हैं, जिनपर 30 से अधिक सरकारी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

दिवाली पर सीएम योगी का बड़ा उपहार

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बोनस के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। उनके महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा ने जताया मूल वोट बैंक पर भरोसा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 17th October 2025 Updates on amar ujala
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

बिहार चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए भाजपा ने इस बार भी अपने मूल वोट बैंक पर मजबूत भरोसा किया है। पार्टी ने अपने कोटे की 101 सीटों में से 64 सीटें अगड़ा वर्ग और वैश्य बिरादरी को दी हैं। सात टिकट कुशवाहा बिरादरी को देकर इस बिरादरी में पैठ बनाने की कोशिश की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed