Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sp mp sanatan pandey defends mulayam firing on kar sevaks bjp attacks akhilesh yadav

'राम और सनातन विरोधी चेहरा उजागर': 1990 के गोलीकांड पर सपा सांसद के बयान से भाजपा हमलावर, अखिलेश से मांगा जवाब

Mon, 09 Nov 2026 03:20 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 09 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

सपा सांसद सनातन पांडेय द्वारा 1990 के राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाने के मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव करने पर सियासी बवाल मच गया है। इस पर भाजपा नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
sp mp sanatan pandey defends mulayam firing on kar sevaks bjp attacks akhilesh yadav
तरुण चुघ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 1990 के राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के फैसले का समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद सनातन पांडेय की ओर से बचाव किए जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सपा सांसद के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का 'हिंदू विरोधी, सनातन विरोधी और राम विरोधी' चेहरा भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेताओं ने सपा नेतृत्व से इस बयान पर जवाब मांगा है और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अमित शाह को दिया जा रहा बहुमत जुटाने का समय': संसद का सत्रावसान न होने पर कांग्रेस का हमला, उठाए कौन से सवाल?
विज्ञापन


सपा सांसद ने क्या कहा?
दरअसल, सपा सांसद सनातन पांडेय ने मुलायम सिंह यादव के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश संविधान की रक्षा करने और देश में संभावित गृहयुद्ध को रोकने के लिए दिया गया था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से 1990 की घटना का राजनीतिक इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन पांडेय ने कहा कि 1991 से भाजपा लगातार मुलायम सिंह यादव की आलोचना करती रही है और दावा करती है कि उन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। भाजपा ने इस घटना के जरिए जनता को गुमराह किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि हाल ही में भाजपा के शासन में भी गोली चलाने की घटनाएं हुईं। उस समय राज्य और केंद्र में किसकी सरकार थी? पांडेय ने कहा, 'अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने भारत के संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था, तो वह बिल्कुल सही कदम था।'

गोली नहीं चलती तो देश में होता गृहयुद्ध?
सपा सांसद ने दावा किया कि गोली चलाने के आदेश से देश में बड़े स्तर पर हिंसा फैलने से रोकी गई थी। उन्होंने कहा कि अगर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया जाता, तो मस्जिद या मंदिर में से किसी एक को नुकसान पहुंच सकता था। इससे देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। उन्होंने दूसरे देशों में मंदिरों के विध्वंस का उदाहरण देते हुए कहा कि गोली चलाने का फैसला संविधान की रक्षा के लिए लिया गया था।


भाजपा सांसद ने क्या कहा?
सपा सांसद के बयान पर भाजपा सांसद तरुण चुघ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कई पापों से देश अच्छी तरह वाकिफ है। पार्टी ने खुद छह दिसंबर 1992 और 30 अक्तूबर 1990 को राम मंदिर के मुद्दे पर अपनी और कांग्रेस की भूमिका स्वीकार की है। सांसद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि अयोध्या की संकरी गलियां समाजवादी पार्टी के गुंडों के हाथों कारसेवकों के खून से लाल हो गई थीं। सरयू नदी शवों से पट गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के इन पापों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें: खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने दी चुनौती, कहा- ईद पर कहें, यह खुशियों की दिवाली; कांग्रेस क्या बोली?

रवि किशन ने क्या आरोप लगाया?
भाजपा सांसद रवि किशन ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में हत्या और अपराध आम बात थी। उन्होंने कहा कि किसी की हत्या होना, गोली चलना, बेटी का अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाओं को उस समय मामूली समझा जाता था। रवि किशन ने कहा कि जिस जगह पर मुगल आक्रमणकारियों के आने के बाद मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी, कारसेवक उसी जगह की मांग कर रहे थे। उनके हाथों में न तो पत्थर था, न बंदूक और न ही कोई लाठी, लेकिन उन्हें गोली का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के बयान से उनकी असली विचारधारा और मानसिकता सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed