फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP expresses confidence in core vote bank, giving 64% tickets to upper caste and Vaishya communities

Bihar Polls: भाजपा ने जताया मूल वोट बैंक पर भरोसा, अगड़ा-वैश्य को 64% टिकट; दगा करने वालों को सबक

Fri, 17 Oct 2025 06:35 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:35 AM IST
सार

भाजपा अरसे से अपने मूल बोट बैंक में कुशवाहा बिरादरी को शामिल करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने इस बिरादरी के सम्राट चौधरी को पहले अध्यक्ष और बाद में डिप्टी सीएम बना कर उनका कद बढ़ाया। अब पार्टी ने सर्वाधिक सात टिकटें इस बिरादरी को दी हैं। इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग को 10 टिकट दिए हैं।

विज्ञापन
BJP expresses confidence in core vote bank, giving 64% tickets to upper caste and Vaishya communities
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए भाजपा ने इस बार भी अपने मूल वोट बैंक पर मजबूत भरोसा किया है। पार्टी ने अपने कोटे की 101 सीटों में से 64 सीटें अगड़ा वर्ग और वैश्य बिरादरी को दी हैं। सात टिकट कुशवाहा बिरादरी को देकर इस बिरादरी में पैठ बनाने की कोशिश की है। बीते चुनाव की तरह ही पार्टी ने इस बार भी 13 महिलाओं को टिकट दिया है। राज्य में अगड़ा वर्ग और वैश्य बिरादरी को साधे रखने के लिए पार्टी ने इस बार भी वरीयता दी है। बीते चुनाव में अपने कोटे की 110 सीटों में से पार्टी ने अगड़ा वर्ग को 50 सीटें दी थीं। इस बार यह संख्या 49 (राजपूत 21, भूमिहार 16, ब्राह्मण 11 और कायस्थ 1) है। इसके बाद पार्टी ने वैश्य बिरादरी को पिछले चुनाव के बराचर 15 सीटें दी हैं।

विज्ञापन


भाजपा अरसे से अपने मूल बोट बैंक में कुशवाहा बिरादरी को शामिल करना चाहती है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने इस बिरादरी के सम्राट चौधरी को पहले अध्यक्ष और बाद में डिप्टी सीएम बना कर उनका कद बढ़ाया। अब पार्टी ने सर्वाधिक सात टिकटें इस बिरादरी को दी हैं। इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग को 10 टिकट दिए हैं।
विज्ञापन


आधी आबादी को समान मौका
पार्टी ने बीते चुनाव की तरह ही इस चुनाव में भी 13 महिलाओं को मौका दिया है। बीते चुनाव में कुल 26 महिला उम्मीदवार जीती थी, इनमें राजग के 15 (भाजपा 9. जदयू 6) विधायक थे। इस बार जदयू ने भी भाजपा की तरह 13 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है। इसके अलावा बीते चुनाव की तरह ही भाजपा ने इस बार भी एक भी मुसलमान की टिक नहीं दिया है। राजग की ओर से अब तक घोषित, पीदणारों में सिर्फ जदयू से 4 मुसलमानों को चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट वितरण में भाजपा ने पाला बदलने वाले विधायकों पर कृपा बरसाई है। विश्वास मत के दौरान राजद की लाइन से हट कर नीतीश सरकार का समर्थन करने वाले भरत बिंद और संगीता कुमारी को मौका दिया गया है।


यादव बिरादरी की जदयू से कराई भरपाई
इस चुनाव में पार्टी ने पिछले चुनाव के मुकाबले यादव बिरादरी को 9 सीटें कम दी हैं। इस बार इस बिरादरी के महज 6 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इसकी भरपाई जदयू (8 उम्मीदवार) से कराई है। पार्टी की रणनीति गठबंधन के जरिए विपक्षी महागठबंधन के मूल बोट बैंक माने जाने बाले यादव बिरादरी को सकारात्मक संदेश देने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed