Top News: करवा चौथ व्रत आज; ट्रंप के सैनिक करेंगे गाजा युद्धविराम की निगरानी और काबुल में रात भर में कई धमाके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आज
आज करवा चौथ का पावन व्रत देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस वर्ष व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि सिद्धि योग और शिववास योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र
कई धमाकों से थर्राया काबुल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार देर रात कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट अब्दुल हक स्क्वायर के पास हुआ, जहां एक लैंड क्रूजर वाहन को निशाना बनाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस घटना के बाद अब्दुल हक चौराहा बंद कर दिया गया, जिससे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर...
वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत
टाटा समूह में तख्ता पलट की कोशिश
आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश की नई रणनीति
ऑपरेशन सिंदूर में पिटने के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने पहली बार महिला आतंकियों की ब्रिगेड बनाने की घोषणा की है। इसकी कमान जैश मुखिया मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर को सौंपी गई है। सादिया का पति युसूफ अजहर 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में वायुसेना के हमले में मारा गया था। महिला आतंकियों की इस शाखा का नाम जमात-उल-मोमिनात रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
बर्फीले तूफान की चपेट में आकर लापता हुए दो जवानों में से एक बलिदान
आतंकियों की तलाश में सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान कोकरनाग के गडोल जंगल क्षेत्र में लापता हुए दो पैरा कमांडो में से एक बलिदान हो गया है। वीरवार को बलिदान हुए जवान का शव बरामद हुआ। जवान की सर्विस राइफल भी मिली है। दूसरे पैरा कमांडो की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
अब पश्चिम बंगाल ने भी लगाया कोल्ड्रिफ पर बैन
मध्यप्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को तीन और बच्चों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 20 पर पहुंच गई है। पांच बच्चे अब भी नागपुर में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल-श्रीलंका के बाद अब मेडागास्कर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन
मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में लगभग 1000 युवा प्रदर्शनकारी ‘जेन-जेड मेडागास्कर' के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति अंद्री राजोएलिना के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने अशांति फैलने पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। पढ़ें पूरी खबर...