फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib and Lokpal Laxman Temple Doors closed for winter 2025 today

Uttarakhand: हेमकुंड साहिब में की गई इस साल की अंतिम अरदास, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के साथ शीतकाल के लिए कपाट बंद

Fri, 10 Oct 2025 02:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2025: सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को इस साल की अंतिम अरदास की गई। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन
Hemkund Sahib and Lokpal Laxman Temple Doors closed for winter 2025 today
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट आज शुक्रवार दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो गए हैं। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन


सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को इस साल की अंतिम अरदास की गई। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू हुई।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सुखमणी साहिब के पाठ के बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई। कीर्तन के बाद गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित करने के बाद दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क: गोमुख-तपोवन की ट्रैकिंग पर लगाई रोक, बर्फबारी के चलते दो दिन बंद रहेगी आवाजाही

Hemkund Sahib and Lokpal Laxman Temple Doors closed for winter 2025 today

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद

वहीं लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बंद कर दिए गए। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा एक ही परिसर में विराजमान हैं। वहीं अभी तक हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

139 दिन चली यात्रा

इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए थे और आज 10 अक्तूबर को बंद हो गए। इस तरह हेमकुंड साहिब की यात्रा इस साल 139 दिन चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed