Top News: बिहार दौरे पर अमित शाह; यूपी में आज से तीन दिनों तक महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और टैरिफ पर तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इसे देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके अलावा, रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर भारत और अमेरिका में तनाव चरम पर है। इस बीच भारत-अमेरिका में जारी व्यापार वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 50% टैरिफ की घोषणा के बाद व्यापार वार्ता में वृद्धि की उम्मीद करते हैं? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
सौगात: अमित शाह आज बिहार में सीता जन्मस्थली के विकास की आधारशिला रखेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इसे देवी सीता का जन्मस्थान माना जाता है। परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
UP : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं
रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर...
India-US Trade Talk: ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता से किया इनकार
अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर भारत और अमेरिका में तनाव चरम पर है। इस बीच भारत-अमेरिका में जारी व्यापार वार्ता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 50% टैरिफ की घोषणा के बाद व्यापार वार्ता में वृद्धि की उम्मीद करते हैं? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Udaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने 'उदयपुर फाइल्स' पर रोक लगाने से किया इनकार
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ शुरुआत से विवाद में बनी हुई है। इस फिल्म को 11 जुलाई को रिलीज होना था। लेकिन कुछ धार्मिक संगठन इसके खिलाफ कोर्ट चले गए। मामला कोर्ट में होने की वजह से फिल्म की रिलीज टलती गई। अब यह फिल्म आज यानी 8 अगस्त को रिलीज होगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी इस फिल्म का हरी झंडी दे दी है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने से किया इनकार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
जस्टिस प्रशांत कुमार मामले में सुप्रीम फैसले के खिलाफ फुल बेंच की मांग; शीर्ष कोर्ट आज फिर करेगा सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट के कम से कम 13 जजों ने जस्टिस प्रशांत कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ फुल कोर्ट की बैठक बुलाने के लिए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली को पत्र लिखा है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को जस्टिस प्रशांत कुमार के मामले में फिर से सुनवाई करने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
India-US Tariff War: धमकियों पर भारत का कड़ा रुख...पटरी से उतर सकते हैं कूटनीतिक रिश्ते
रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार धमकियां देने और अब बतौर जुर्माना 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ थोपने पर भारत ने भी कड़े तेवर अपना लिए हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के हितों से समझौता न करने के संदेश से भी साफ है। विश्लेषकों का मानना है कि टैरिफ वार कुछ दशकों में भारत-अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों में हुई प्रगति को पटरी से उतार सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
Tariff War: इस्राइल भारत के साथ, नेतन्याहू बोले- एशिया में वह भरोसेमंद साझेदार
अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद के बीच इस्राइल ने खुलकर भारत का समर्थन किया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत एशिया में एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार है। नेतन्याहू ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और भारत के बीच जो भी मौजूदा मतभेद हैं, वे जल्द ही सुलझ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
OpenAI: ओपनएआई ने GPT-5 लॉन्च किया
ओपनएआई ने बुधवार को अपने अगली पीढ़ी के मॉडल GPT-5 को लॉन्च किया, जो सभी लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा। इस मौके पर कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत, जो अभी ओपनएआई का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है, जल्द ही दुनिया में उसका सबसे बड़ा बाजार बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Report: टमाटर-प्याज और आलू की कीमतें घटने से शाकाहारी थाली 14% सस्ती
टमाटर, प्याज और आलू की कीमतें घटने से जुलाई में घर में पकने वाली शाकाहारी थाली सालाना आधार पर 14 फीसदी सस्ती होकर 28.1 रुपये पर आ गई। जुलाई, 2024 में यह 32.6 रुपये थी। हालांकि, मासिक आधार पर जून के 27.1 रुपये की तुलना में कीमत 4 फीसदी बढ़ी है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, चिकन सस्ता होने से सालाना आधार पर मांसाहारी थाली 61.4 रुपये से 13% घटकर 53.5 रुपये पर आ गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विशाखापत्तनम : रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट में तीन की मौत; चार अन्य गंभीर रूप से घायल
बंदरगाह के पास एक वेल्डिंग की दुकान में रसोई गैस सिलिंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें शहर के किंग जॉर्ज अस्पताल (केजीएच) में भर्ती कराया गया है। विशाखापत्तनम की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मैरी प्रशांति ने बताया कि घायल लोग आस-पास के इलाकों के निवासी हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...