फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi High Court Refused To Stay The Release Of Movie Udaipur Files

Udaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने 'उदयपुर फाइल्स' पर रोक लगाने से किया इनकार, आज रिलीज होगी फिल्म

Fri, 08 Aug 2025 06:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Aug 2025 06:03 AM IST
सार

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ लंबे समय से रिलीज का इलाज कर रही है। कोर्ट में मामला होने की वजह से इसकी रिलीज अटकी हुई थी। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Delhi High Court Refused To Stay The Release Of Movie Udaipur Files
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ शुरुआत से विवाद में बनी हुई है। इस फिल्म को 11 जुलाई को रिलीज होना था। लेकिन कुछ धार्मिक संगठन इसके खिलाफ कोर्ट चले गए। मामला कोर्ट में होने की वजह से फिल्म की रिलीज टलती गई। अब यह फिल्म आज यानी 8 अगस्त को रिलीज होगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी इस फिल्म का हरी झंडी दे दी है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने से किया इनकार दिया है।

विज्ञापन


आरोपी मोहम्मद जावेद ने कोर्ट से रोक की मांग की
कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद ने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगान से साफ इंकार कर दिया है। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। रोक लगाने वाली याचिका को खारिज करते हुए यह कोर्ट ने आदेश पारित किया। कोर्ट ने कहा कि इस पूरे मामले को याचिकाकर्ता अपने पक्ष में साबित करने में विफल रहा है। 
विज्ञापन


रिलीज पर रोक लगाने से कोर्ट का इंकार  
कोर्ट ने आगे कहा, ‘फिल्म मेकर ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई इस पर खर्च कर दी है। अगर फिल्म रिलीज नहीं होती है तो उसे समस्या होगी। एक बार जब फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा पास हो जाती है तो रिलीज को प्रभावित करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में कोर्ट भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने में असमर्थ है। आखिर में फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज को अनुमति देते हुए अदालत ने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा। बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स’ से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म मेकर्स की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने कहा, 'फिल्म कल रिलीज होनी है। प्रोड्यूसर ने इस फिल्म को बनाने में अपनी जीवन भर की कमाई लगा दी है। कोर्ट को यह भी बताया गया है कि फिल्म में कहीं भी आरोपी का नाम और उसकी भूमिका का जिक्र नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed