फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala

Top News: अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज; दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट और भारत दौरे पर फिलीपीन के राष्ट्रपति

Mon, 04 Aug 2025 07:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से सोमवार को नई दिल्ली में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हो रहे इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। इसके अलावा, देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से प्रमुख नदियां उफान पर हैं। यूपी और राजस्थान समेत कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर, जेपी नड्डा और बंगलूरू के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलेंगे। 5 अगस्त को मार्कोस राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक होगी। दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
'अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ 2025' - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ आज, प्रतिष्ठित आचार्य करेंगे शिरकत
अमर उजाला और इससे जुड़े उपक्रम माय ज्योतिष की तरफ से सोमवार को नई दिल्ली में ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसके मुख्य अतिथि होंगे। मयूर विहार स्थित होटल क्राउन प्लाजा में हो रहे इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। अमर उजाला माय ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
आपके राज्य में कैसा है मौसम का हाल? - फोटो : अमर उजाला

Rain Alert: भारी बारिश से यूपी से बंगाल तक नदियां उफान पर, दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट
देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से प्रमुख नदियां उफान पर हैं। यूपी और राजस्थान समेत कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कें दरिया बनी हैं और कॉलोनियों व घरों में पानी घुस गया है। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। पानी में घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 307 सड़कें और उत्तराखंड में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 59 सड़कें बंद हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने देश के अधिकांश राज्यों में अगले दो दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर, राष्ट्रपति, फिलीपीन - फोटो : एएनआई

 आज से भारत दौरे पर फिलीपीन के राष्ट्रपति मार्कोस; पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू से होगी वार्ता
फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर, जेपी नड्डा और बंगलूरू के राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलेंगे। 5 अगस्त को मार्कोस राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक होगी। दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

यमन के तट पर नाव पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 लापता
यमन के तटवर्ती जलक्षेत्र में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक नाव पलट गई। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने बताया कि इस नाव दुर्घटना में 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और 74 अन्य लापता हो गए। हालांकि, 12 प्रवासियों को बचा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उपराष्ट्रपति चुनाव: साझा उम्मीदवार उतार एकजुटता दिखाना चाहती है कांग्रेस
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी है लेकिन कांग्रेस साझा उम्मीदवार को मैदान में उतारकर विपक्षी एकता का संदेश देने के साथ एनडीए के सहयोगी दलों को असमंजस में डालने की रणनीति बना रही है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
एंबुलेंस से लड़की के शव को पैतृक गांव ले जाते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Odisha: दिल्ली से ओडिशा लाया गया 15 वर्षीय लड़की का शव
ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात को दिल्ली से राज्य लाया गया। उसकी दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान शनिवार शाम मौत हो गई थी। एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद, लड़की का शव दिल्ली से एक सेवा विमान से लाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Loni Anderson: 1980 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री एंडरसन का निधन
हिट टीवी कॉमेडी 'डब्ल्यूकेआरपी इन सिनसिनाटी' में एक रेडियो स्टेशन की रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री लोनी एंडरसन का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने 80वें जन्मदिन से एक दिन पहले लंबी बीमारी के चलते अंतिम सांस ली। वह 79 साल की थीं और उनका जन्मदिन पांच अगस्त को है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
उमर अंसारी - फोटो : अमर उजाला

माफिया मुख्तार का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, मां आफ्शा के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप
जालसाजी के मामले में आईएस 191 गैंग के सरगना और माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को रविवार की देर रात लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उमर अंसारी ने 50 हजार की इनामी अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर किये और उसे अदालत में दाखिल कर दिया था। उमर अपने परिवार की कुर्क संपत्ति को बचाने की फिराक में था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा file - फोटो : दिल्ली विधानसभा

Delhi : विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पेश होगा स्कूल फीस नियंत्रण बिल
दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। पहले ही दिन स्कूल फीस नियंत्रण बिल सहित अन्य मुद्दों पर राजनीतिक घमासान के पूरे आसार हैं। 8वीं विधानसभा का तीसरा सत्र 4 से 8 अगस्त तक चलेगा लेकिन जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है। सत्र की शुरुआत में ही शिक्षा मंत्री आशीष सूद स्कूल फीस नियंत्रण बिल पेश करेंगे, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इस बिल से दिल्ली के लाखों अभिभावकों को स्कूलों की मनमानी फीस से राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट - फोटो : PTI

Ind vs Eng Day 4: चौथे दिन रूट-ब्रूक के शतक, बारिश से रुका खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। रविवार का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय जेमी स्मिथ 17 गेंदों में दो रन और जेमी ओवरटन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, भारत के लिए इंग्लैंड की दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके। इसके अलावा आकाश दीप को एक सफलता मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 August 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

OPEC: ओपेक+ देशों ने हर दिन 547000 बैरल तेल उत्पादन पर जताई सहमति
तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक+ गठबंधन के सदस्य देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है। अब ओपेक देश हर दिन 547000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे। ओपेक देशों के इस कदम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed