{"_id":"688fc0c034cf56d2000e873b","slug":"un-says-many-african-migrants-died-when-boat-capsized-off-yemen-coast-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yemen: यमन के तट पर नाव पलटने से 86 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 42 लापता; 42 को बचाया, 170 लोग थे सवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Yemen: यमन के तट पर नाव पलटने से 86 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 42 लापता; 42 को बचाया, 170 लोग थे सवार
Mon, 04 Aug 2025 01:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:34 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने बताया कि यमन के तट पर नाव पलटने से 86 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और 42 अन्य लापता हो गए। नाव में 170 इथियोपियाई प्रवासी सवार थे, जिनमें से 42 को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमन के तटवर्ती जलक्षेत्र में रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक नाव पलट गई। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने बताया कि इस नाव दुर्घटना में 86 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई और 42 अन्य लापता हो गए। हालांकि, 42 प्रवासियों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rice Fortification: नेपाल में चावल की गुणवत्ता बढ़ाएगा भारत; महीनों के लिए तीन चरणों में लागू होगी परियोजना
विज्ञापन
यमन में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने बताया कि नाव में 170 इथियोपियाई प्रवासी सवार थे। यह नाव यमन के अबयान प्रांत के तट पर पलट गई। उन्होंने बताया कि नाव दुर्घटना में 42 प्रवासियों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Donald Trump: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का फिर लिया श्रेय, कहा- व्यापार के जरिये सुलझाया तनाव
खानफर जिले में किनारे पर मिले 54 प्रवासियों के शव
एसोव ने आगे बताया गया कि 54 प्रवासियों के शव खानफर जिले में किनारे पर मिले। जबकि 14 अन्य एक अलग जगह पर मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि मृतकों को अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया है।