Odisha: दिल्ली से ओडिशा लाया गया 15 वर्षीय लड़की का शव, अज्ञात बदमाशों ने 19 जुलाई को किया था आग के हवाले
ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में शनिवार शाम मौत होने के बाद उसके शव को रविवार रात को एक सेवा विमान से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाया गया। यहां पर उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने उसे पुष्पांजलि अर्पित की।
विस्तार
ओडिशा के पुरी की 15 वर्षीय लड़की का शव रविवार रात को दिल्ली से राज्य लाया गया। उसकी दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान शनिवार शाम मौत हो गई थी। एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद, लड़की का शव दिल्ली से एक सेवा विमान से लाया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, नाबालिग लड़की का शव बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा, जहां से उसका शव पुरी जिले के बलंगा स्थित उसके पैतृक गांव ले जाया गया।
#WATCH | Odisha | The mortal remains of a 15-year-old girl who was set on fire by miscreants on July 19 in Balanga, reach Bhubaneswar airport from AIIMS Delhi. pic.twitter.com/N7Yr2g3QHX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 3, 2025
उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि
अधिकारी के अनुसार, लड़की का शव हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने उसके पिता को सांत्वना दी और उसे पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH | Bhubaneswar | Odisha Deputy CM Pravati Parida pays final tribute to the mortal remains of a 15-year-old girl who was set on fire by miscreants on July 19 in Balanga.
— ANI (@ANI) August 3, 2025
(Source: Odisha Deputy Chief Minister's Office) pic.twitter.com/5blYXixvlD
19 जुलाई को बदमाशों ने लगाई थी आग
गौरतलब है कि 19 जुलाई को बलंगा में अज्ञात तीन बदमाशों ने कथित तौर पर 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी थी। 70 फीसदी झुलसी हालत में उसे पहले पिपिली सीएचसी, फिर भुवनेश्वर एम्स और अंत में एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया गया था। 14 दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद शनिवार शाम को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
लड़की के पिता ने आत्महत्या का किया था दावा
नाबालिग की मौत के कुछ घंटों बाद, ओडिशा पुलिस ने दावा किया कि इस घटना में कोई और शामिल नहीं था। पुलिस ने अपील की थी कि इस मामले पर कोई सनसनीखेज बयान न दिया जाए। लड़की के पिता ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया कि मानसिक परेशानी के कारण उसने आत्महत्या की।
पुलिस गवाह के परिवार को धमका रही: बीजद सांसद
ओडिशा पुलिस के मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं होने के बयान पर बीजद सांसद सुलता देव ने पुलिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस गवाह के परिवार को कुछ न कहने के लिए धमका रही है। उन्होंने कहा, 'पुलिस क्या दबाने की कोशिश कर रही है? अगर कोई और शामिल नहीं है, तो पिछले 15 दिनों से जांच क्यों चल रही थी? भाजपा की डबल इंजन सरकार किसी को न्याय नहीं देती। ओडिशा सुरक्षित नहीं है।'
#WATCH | Delhi | On Odisha Police's tweet stating 'that no other person is involved' in the case of the 15-year-old girl who was set on fire in Balanga, BJD MP Sulata Deo says, "... Police is threatening the witness's family not to say anything... What is the police trying to… pic.twitter.com/nJWnbZYGph
— ANI (@ANI) August 3, 2025
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.