{"_id":"5b2b19f44f1c1baf6e8b93b6","slug":"top-five-news-stories-of-june-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की बड़ी खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज की बड़ी खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर
Thu, 21 Jun 2018 11:51 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में आज मनाया जा रहा है चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पूरी दिल्ली हुई योगमय
भारत सहित दुनियाभर में आज चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजधानी दिल्ली बृहस्पतिवार की सुबह पूरी तरह से योगमय गई। देशभर में 5000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 55 हजार लोगों के साथ योग किया।
केंद्र सरकार की पहल पर राजपथ पर योग दिवस में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, यहां केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित देश विदेश के अधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति हजारों की संख्या में पहुंचे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम में योग के लिए नहीं पहुंचे।
इसी कड़ी में राजस्थान के राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम के तहत बाबा रामदेव ने कोटा में दो लाख से अधिक लोगों के साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वहीं, केंद्र व दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड और अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने सौ से ज्यादा स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य योग कार्यक्रम तीन वर्ष बाद एक बार फिर राजपथ पर हुआ।
विज्ञापन
ट्रंप ने वापस लिया अवैध प्रवासियों से बच्चे अलग करने का आदेश
अवैध रूप से सीमा पार कर अमेरिका में आने वाले प्रवासियों से उनके बच्चों को अलग करने के आदेश की वैश्विक स्तर पर निंदा होने और पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे वापस ले लिया। ट्रंप ने बुधवार को सांसदों से इस मुद्दे पर हुई मुलाकात में कहा था कि हम बहुत जल्दी एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।
FIFA WC: पेरू को हरा फ्रांस की निगाह दूसरी जीत पर, दोनों टीमों के बीच मुकाबला आज
फ्रांस की टीम पेरू के खिलाफ गुरुवार को जीत के साथ अंतिम-16 के लिए अपनी जगह पक्का करना चाहेगी। फ्रांस का पलड़ा पेरू के खिलाफ भारी माना जा रहा है जिसे पहले मैच में डेनमार्क के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। डिडियर डेश्चेंप की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की जीत में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
गहनों के साथ सोने-चांदी की कलाकृतियों की भी होगी हॉलमार्किंग
फेसबुक ने बुधवार को अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि वह अब कुछ ग्रुप्स के लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क फीचर जारी कर रहा है। फेसबुक पर एक्टिव ग्रुप में शामिल होने या ग्रुप के कंटेंट को एक्सेस करने के लिए महीने के लिए 4.99 यानी करीब 340 रुपये से लेकर 29.99 डॉलर यानी करीब 2,044.88 रुपये देने होंगे।
इसके अलावा वीडियो कॉलिंग ऐप गूगल डुओ और व्हाट्सऐप के वीडियो कॉलिंर पर रोक लग सकती है। सरकार ने इसके लिए इंटरनेट टेलीफोनी नियमों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने कहा है कि लाइसेंसी कंपनियों को ही इसकी इजाजत होगी। यानी देशभर की टेलीकॉम कंपनियां ही यह सुविधा दे सकती हैं। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक ग्रुप का एडमिन अब आपसे लेगा पैसे, 1 महीने में देने होंगे 2,000 रुपये

इसके अलावा वीडियो कॉलिंग ऐप गूगल डुओ और व्हाट्सऐप के वीडियो कॉलिंग पर रोक लग सकती है। सरकार ने इसके लिए इंटरनेट टेलीफोनी नियमों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने कहा है कि लाइसेंसी कंपनियों को ही इसकी इजाजत होगी। यानी देशभर की टेलीकॉम कंपनियां ही यह सुविधा दे सकती हैं। अपडेट के लिए यहां क्लिक करें