फेसबुक ग्रुप का एडमिन अब आपसे लेगा पैसे, 1 महीने में देने होंगे 2,000 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 21 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Facebook group admins to charge members for access and join the group
Subscription Groups for Admins

    फेसबुक ने बुधवार को अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि वह अब कुछ ग्रुप्स के लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क फीचर जारी कर रहा है। फेसबुक पर एक्टिव ग्रुप में शामिल होने या ग्रुप के कंटेंट को एक्सेस करने के लिए महीने के लिए 4.99 यानी करीब 340 रुपये से लेकर 29.99 डॉलर यानी करीब 2,044.88 रुपये देने होंगे।

    शुरुआत में फेसबुक मेंबरशिप फीस सिर्फ खाना बनाने और घरों को साफ करने वाले ग्रुप के लिए ही होगा। यहां आपको साफ तौर पर बता दें कि यह शुल्क आपके लिए नहीं, बल्कि फेसबुुक ग्रुप के लिए है। उदाहरण के तौर पर फेसबुक पर कोई ग्रुप है जो काफी मशहूर है और आप उस ग्रुप में कुछ पोस्ट करना चाहते हैं या फिर उस ग्रुप का मेंबर बनना चाहते हैं तो आपको पैसे देने होंगे।

    विज्ञापन

    फेसबुक ने कहा है कि उसके इस कदम से ब्लॉगर और फेसबुक पर ग्रुप चलाने वालों की अच्छी कमाई होगी। फेसबुक ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कई सर्वे के बाद हमें पता चला कि जो लोग फेसबुक पर बड़े ग्रुप चला रहे हैं वे पैसे भी कमाना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसलिए हमने यह नया फीचर जारी किया है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध होगा। अब ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप के लिए सब्सक्रिप्शन फीस ले सकता है। हालांकि कुछ ग्रुप ऐसे भी हैं जो फ्री हैं तो उनके लिए भी फेसबुक जल्द ही जल्द ही प्रीमियम सब-ग्रुप लॉन्च करने वाला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें