फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Toolkit Part-2': BJP accused of 'vulture-like behaviour', Congress threatens to file FIR

'टूलकिट पार्ट-2': भाजपा ने लगाया 'गिद्धों जैसे बर्ताव' का आरोप, कांग्रेस ने दी एफआईआर की धमकी

Tue, 18 May 2021 06:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 18 May 2021 06:52 PM IST
सार

भाजपा व कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह एक खास एजेंडे 'टूलकिट' के जरिए भारत व पीएम मोदी को बदनाम  करने में लगी है। वहीं कांग्रेस ने इस टूलकिट को भाजपा की जालसाजी बताते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी है। 
 

विज्ञापन
'Toolkit Part-2': BJP accused of 'vulture-like behaviour', Congress threatens to file FIR
कांग्रेस बनाम भाजपा - फोटो : Amr Ujala Graphics

विस्तार

महामारी के दौरान भी सियासी खेल शुरू हो गया है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा व प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस फिर वार-पलटवार कर रहे हैं। इस बार कोरोना सियासत का केंद्र बिंदु है। भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक 'टूलकिट' के जरिए भारत व पीएम मोदी को पूरी दुनिया में बदनाम कर रही है। विपक्षी पार्टी गिद्धों जैसा बर्ताव कर रही है। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा 'फर्जी टूलकिट' का प्रचार कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

विज्ञापन

 
कांग्रेस 'टूलकिट' के अनुसार कर रही विरोध : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। इस संकट काल में विपक्षी दल की गिद्धों की राजनीति उजागर हुई है। यह सब एक 'टूलकिट' के तहत किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस 'टूलकिट' का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने की कोशश की है। कांग्रेस ने इस टूलकिट के जरिए सरकार के घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने दिया 'मोदी स्ट्रेन' के रूप में प्रचारित करने का निर्देश
भाजपा नेता पात्रा ने आरोप लगाया, 'राहुल गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष) ने महामारी को प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने के मौके के रूप में इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोरोना के नए स्ट्रेन को 'मोदी स्ट्रेन' का नाम देने का निर्देश दिया। विदेशी पत्रकारों की मदद से भारत को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई।'

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं कहा- 'इंडियन स्ट्रेन'
पात्रा ने कहा कि कोरोना का जो नया स्ट्रेन आया है, उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारतीय स्ट्रेन कहने से मना कर दिया है, लेकिन कांग्रेस इसे 'इंडियन स्ट्रेन' और उससे भी आगे बढ़कर 'मोदी स्ट्रेन' के नाम से प्रसारित करने में लगी है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही दुखद है। कहीं न कहीं देश को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने के लिए एक वायरस को भारत के नाम, प्रधानमंत्री के नाम पर प्रतिपादित करने की चेष्टा है। मुझे लगता है यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दर्शाता है।'





'टूलकिट' का दस्तावेज आज हाथ आया
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि आज वह दस्तावेज उनके हाथ आया है, जिसके सहारे राहुल गांधी रोज सुबह उठकर रोज ट्वीट करते थे। उन्होंने दावा किया, 'इस टूलकिट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को बार बार पत्र लिखें। आपने देखा होगा, कभी सोनिया जी चिट्ठी लिख रही हैं कभी कोई और लिख रहा है। ये सब ऐसे ही नहीं हो रहा है। सब कुछ एक डिजाइन के तहत हो रहा है, जिसका ब्योरा इस टूलकिट में है।'

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मोदी का 'निजी घर' व 'महल' बताया गया
पात्रा ने दावा किया कि इस टूलकिट के जरिए पीएम केयर्स के वेंटिलेटर्स पर सवाल उठाने और सेंट्रल विस्टा परियोजना को मोदी के 'निजी घर' और 'महल' के रूप में प्रचारित करने का जिक्र किया गया है।

ईद व कुंभ की तुलना की
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कुंभ को 'सुप्रर स्प्रेडर' के रूप में प्रचारित करने की बात की गई।। ईद और कुंभ की तुलना कर धर्म को बदनाम करने की कोशिश कांग्रेस ने की है। आप कुंभ को बदनाम करिए और ईद के विषय में कुछ मत कहिए। इस प्रकार की सोच भी हो सकती है क्या किसी की। बहुत दुख के साथ हमें यह कहना पड़ रहा है कि यह जो कांग्रेस की गिद्धों की राजनीति है आज वह संपूर्ण रूप से उजागर हो गई है। हमें सोनिया जी से और राहुल जी से जवाब चाहिए।'

'टूलकिट' भाजपा का फर्जीवाड़ा : कांग्रेस
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने कहा कि 'फर्जी टूलकिट' को लेकर हम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ 'जालसाजी' की प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।


कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने 'टूलकिट' से जुड़े भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 'फर्जी टूलकिट' प्रचारित कर रही है। गौड़ा ने ट्वीट किया कि भाजपा 'कोविड कु्प्रबंधन' पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हमारा देश कोविड के कारण तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय भाजपा बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।'

किसान आंदोलन के दौरान चर्चित हुआ था 'टूलकिट'
बता दें कि किसी आंदोलन या अभियान के लिए खास तरह की रणनीति बनाई जाती है। इसे 'टूलकिट' नाम दिया जाता है। यह एक प्रकार का दस्तावेज होता है। इसमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार मुद्दे होते हैं। अपने अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाता है। हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी एक 'टूलकिट' सामने आया था, जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed