फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tomato flu: New threat in Kerala, more than 80 children sick, know everything about the disease

'टमाटर फ्लू' : केरल में नया खतरा, 80 से ज्यादा बच्चे बीमार, जानिए रोग के बारे में सब कुछ

Wed, 11 May 2022 02:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 May 2022 02:09 PM IST
सार

टमाटर फ्लू को लेकर अभी चिकित्सकों में भी असमंजस है। यह वायरल फीवर, चिकनगुनिया या डेंगू का साइड इफैक्ट तो नहीं है। 

विज्ञापन
Tomato flu: New threat in Kerala, more than 80 children sick, know everything about the disease
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केरल में कोरोना के साथ अब 'टमाटर फ्लू' का नया खतरा पैदा हो गया है। अब तक 80 से ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आ गए हैं। इसके शिकार छोटे बच्चे ज्यादा हो रहे हैं। 

विज्ञापन

टमाटर फ्लू को लेकर अभी चिकित्सकों में भी असमंजस है। यह वायरल फीवर, चिकनगुनिया या डेंगू का साइड इफैक्ट तो नहीं है। यह बीमारी केरल के कुछ इलाकों में ही पाई गई है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इसे रोकने के उपाय नहीं किए तो संक्रमण फैल सकता है। 
विज्ञापन

केरल के पड़ोसी राज्यों से आने वालों की जांच के लिए  कोयंबटूर में मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। केरल आने वालों का तमिलनाडु-केरल सीमा पर वालयार में परीक्षण किया जा रहा है। पूरे राज्य में पड़ताल व उपचार के लिए 24 सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह प्रदेश की आंगनवाड़ियों में जाकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों की जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है टमाटर फ्लू 
दरअसल, टमाटर फ्लू एक तरह का बुखार है। यह केरल में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में पाया गया है। इससे संक्रमित होने वाले बच्चों के शरीर पर चकत्ते और छाले हो जाते हैं। ये लाल रंग के होते हैं, इसलिए इसे टमाटर फ्लू कहा जाता है। इसके मुख्य लक्षण लाल रंग के चकत्ते और छाले होते हैं। इससे मरीज को त्वचा का संक्रमण और अपच भी हो सकता है। संक्रमित बच्चों को तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में सूजन, थकान, पेट में थकान, उल्टी, दस्त, हाथ, घुटनों का रंग बदलना, खांसी, छींकना और नाक बहने जैसी परेशानियां होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed