फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tom Cooper says Indian Air Force chief claim of shooting down five Pakistani planes was correct

Tom Cooper: 5 पाकिस्तानी विमान गिराने का वायुसेना प्रमुख का दावा सही, ऑस्ट्रियन विश्लेषक ने माना बड़ी उपलब्धि

Wed, 13 Aug 2025 07:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 07:13 AM IST
सार

टॉम कूपर ने कहा कि हम इस तथ्य को मई में ही मान चुके थे, लेकिन भारत सरकार या वायुसेना की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। अब जब वायुसेना प्रमुख ने खुद यह दावा किया है तो इसकी प्रमाणिकता सिद्ध हो गई। 

विज्ञापन
Tom Cooper says Indian Air Force chief claim of shooting down five Pakistani planes was correct
टॉम कूपर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायुसेना प्रमुख के ऑपरेशन सिंदूर में पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराने की पुष्टि को सैन्य एविएशन विश्लेषक टॉम कूपर ने तथ्य आधारित और ऐतिहासिक बताया।

विज्ञापन


कूपर ने कहा कि हम इस तथ्य को मई में ही मान चुके थे, लेकिन भारत सरकार या वायुसेना की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। अब जब वायुसेना प्रमुख ने खुद यह दावा किया है तो इसकी प्रमाणिकता सिद्ध हो गई। ऑस्ट्रिया से कूपर ने कहा, यह एक शानदार पुष्टि है, क्योंकि मई से ही इस बात का आकलन एक तथ्य के रूप में किया जा रहा था। हमारे पास पांच से भी अधिक पाकिस्तानी विमानों को मार गिराए जाने के सबूत मौजूद हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather Havoc: देशभर में नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ से 17 लाख लोग प्रभावित; हिमाचल में 330 सड़कें बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


कूपर ने यह भी दावा किया कि उनके पास कुछ ऐसे सबूत भी हैं जो यह दर्शाते हैं कि कई पाकिस्तानी विमानों को जमीन पर ही नष्ट कर दिया गया था। कूपर ने कहा कि पहले सेना या सरकार की तरफ से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई थी। ऐसे में सेना प्रमुख का ताजा बयान अहम हो जाता है। कूपर ने इस सफलता को सामरिक, परिचालन और रणनीतिक तीनों स्तरों पर बड़ी उपलब्धि माना है।

ये भी पढ़ें: Constitution Club Election: राजीव प्रताप रूडी विजेता, पहली बार शाह-नड्डा, सोनिया जैसे दिग्गजों ने भी डाले वोट

एस 400 ने 300 किलोमीटर दूर दुश्मन के विमानों को निशाना बनाया
टॉम ने विशेष रूप से एस-400 की क्षमता की सराहना करते हुए कहा, रेंज के हिसाब से यह एक ऐतिहासिक सफलता है, जिसमें 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी से दुश्मन के विमानों को निशाना बनाया गया। यह सफलता भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत और आधुनिक रक्षा प्रणालियों की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed