फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajiv Pratap Rudy won election for the post of secretary of the Constitution Club

Constitution Club Election: राजीव प्रताप रूडी विजेता, पहली बार शाह-नड्डा, सोनिया जैसे दिग्गजों ने भी डाले वोट

Wed, 13 Aug 2025 03:35 AM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 03:35 AM IST
सार

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के लिए हुए हाई प्रोफाइल और भाजपा बनाम भाजपा की जंग में एक बार फिर बाजी राजीव प्रताप रूडी के हाथ लगी। रूडी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराकर इस पद पर ढाई दशक का अपना कब्जा बरकरार रखा।

विज्ञापन
Rajiv Pratap Rudy won election for the post of secretary of the Constitution Club
राजीव प्रताप रूडी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के सचिव पद के लिए हुए हाई प्रोफाइल और भाजपा बनाम भाजपा की जंग में एक बार फिर बाजी राजीव प्रताप रूडी के हाथ लगी। रूडी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराकर इस पद पर ढाई दशक का अपना कब्जा बरकरार रखा। इस चुनाव ने कई कीर्तिमान बनाए। पहली बार चुनाव में डाक मत का ही प्रयोग नहीं हुआ, बल्कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़ी सियासी हस्तियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


क्लब के चुनाव में अन्य किसी पद पर मतदान की नौबत नहीं आई। खेल सचिव पद पर राजीव शुक्ला, संस्कृति सचिव के पद पर तिरुचि शिवा ओर कोषाध्यक्ष के पद पर जितेंद्र रेड्डी निर्विरोध चुने हुए। हालांकि सचिव पद पर रूडी के खिलाफ उनकी ही पार्टी के बालियान ने नामांकन किया जिसके कारण चुनाव की नौबत आई। इसके बाद दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में पार्टी लाइन से ऊपर उठ कर हुई खेमेबंदी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया।
विज्ञापन


मुझे पिछले दो दशक में मेरे प्रयासों का परिणाम मिला: रूडी
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया चुनाव जीतने पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मैं 100 से अधिक वोटों से जीता हूं। अगर इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो यह संख्या 1 लाख हो जाती है। यह मेरे पैनल की जीत है। हर किसी ने अपनी पार्टी से उठकर अपना वोट डाला। मेरे पैनल में कांग्रेस, सपा, टीएमसी और निर्दलीय सांसद थे। मुझे पिछले दो दशकों में मेरे प्रयासों का परिणाम मिला है। रूडी ने चुनाव परिणाम का आधिकारिक एलान करते हुए बताया, 13 अगस्त के तड़के 4 बजे कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में कुल 1295 मतदाता थे। कुल 707 लोगों ने वोट डाले। बकौल रूडी, लगभग 52% मतदान के बाद उन्हें 391 वोट मिले। सचिव के रूप में वे विजेता रहे। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 291 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ पल बहुत तनावपूर्ण थे: नीलम
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में जीत पर उनकी पत्नी नीलम प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ पल बहुत तनावपूर्ण थे, लेकिन अब हम थोड़ा निश्चिंत हैं। हम सबके साथ जश्न मनाएंगे। मतदान का बना नया कीर्तिमान
गौरतलब है कि कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सचिव पद के लिए अब तक तीन बार चुनाव हुए हैं। तीनों ही चुनावों में औसतन सौ के करीब मतदाताओं ने ही वोट डाले। इस बार चौथे चुनाव में मामला हाई प्रोफाइल हो जाने के कारण रिकॉर्ड 707 मत पड़े। पहली बार 38 सदस्यों ने मतदान के लिए डाक मत का भी इस्तेमाल किया। 669 सदस्यों ने मौके पर जा कर वोट दिया। वोट देने वालों में मोदी सरकार के करीब-करीब सभी मंत्री, कांग्र्रेस समेत विपक्षी दलों के सभी दिग्गज नेता शामिल थे। गौरतलब है कि इस चुनाव में वर्तमान और पूर्व सांसद ही वोट डाल सकते हैं। इनकी संख्या करीब 1300 है।

ये भी पढ़ें- Saran Election Results: सारण से जीत की हैट्रिक बनाए राजीव प्रताप रूडी, बोले- ये जनता की जीत


दोनों ओर से दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
दोनों उम्मीदवार भाजपा से होने के कारण इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया। रूडी के पक्ष में भाजपा के कुछ सांसदों के साथ कांग्रेस समेत विपक्षी दिग्गज नेताओं ने भी मोर्चा संभाला। वहीं, बालियान के पक्ष में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे जुटे हुए थे। दुबे को गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। दुबे ने ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दलालों के कब्जे का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी थी। दूसरी ओर, रूडी के पक्ष में उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता ने मोर्चा संभाला और राजपूत लॉबी भी सक्रिय हो गई। कई सदस्यों ने अपने-अपने करीबियों को फोन कर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट डालने को मनाया।

ये भी पढ़ें- कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव ने खींचा ध्यान:  गृहमंत्री अमित शाह ने किया मतदान, बालियान-रूडी में कांटे का मुकाबला

तब रूडी ने कोविंद को दी थी पटखनी
सचिव पद के चुनाव में 2009 में भी भाजपा बनाम भाजपा की जंग हुई थी। तब रूडी के सामने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। तब भी जीत रूडी के हिस्से आई थी। रूडी 1999 में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के पदेन सचिव नियुक्त किए गए थे। चुनाव की प्रक्रिया 2009 से शुरू हुई। वह तब से इस पद पर कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed