फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Rainfall Alert In Delhi UP Bihar Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Update Today : अब गंगा के मैदान में होगा मानसून मेहरबान, जानिए मौसम का ताजा हाल

Thu, 28 Jul 2022 07:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Jul 2022 07:32 AM IST
सार

अगले 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rainfall  Alert In Delhi UP Bihar Mausam Ki Jankari News In Hindi
gorakhpur rain - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के तमाम इलाकों को तर करने के बाद मानसून अब गंगा के मैदानी इलाकों पर मेहरबान होने वाला है। इससे लंबे समय से झमाझम बारिश की बाट जोह रहे यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों में वर्षा का सिलसिला तेज होगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, मानसूनी गतिविधियां इस समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। अगले 24 घंटे में दिल्ली में अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के सिक्किम भागों और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बाकी पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार के आठ जिलों में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई। आज राज्य के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में चालू मानसून काल में अब तक औसत करीब 20 इंच वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अभी करीब 10 इंच ही हुई है। ताजा बारिश से हालत सुधरने का अनुमान है। राजधानी पटना में झमाझम वर्षा से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के इन 19 जिलों- पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश व बाकी जगह अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश

  • बात करें बीते 24 घंटों की यानी बुधवार की तो इस दौरान जम्मू कश्मीर, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
  • जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed