फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates setback to Udhayanidhi from Madras High Court hearing on Chandrababu Naidu postponed

अपडेट्स: मद्रास हाईकोर्ट से उदयनिधि को झटका, नायडू की हिरासत से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टली; पढ़ें अहम खबरें

Thu, 21 Sep 2023 07:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित चेन्नई/विजयवाड़ा/नई दिल्ली
चेन्नई/विजयवाड़ा/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Sep 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates setback to Udhayanidhi from Madras High Court hearing on Chandrababu Naidu postponed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन को निर्देश दिया कि वह कोडनाड लूट सह हत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी का कोई संदर्भ देकर टिप्पणी न करें। जस्टिस आरएन मंजुला ने उदयनिधि से ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश दिया, जो संबंधित मामले में अपमानजनक या गलत हो। मामले में पलानीस्वामी ने याचिका दायर की थी।

विज्ञापन


तमिलनाडु के नीलगिरी जिले स्थित कोडनाड के एक बंगले में लूटपाट और हत्या की घटना हुई थी।  बंगले का इस्तेमाल दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता शिविर कार्यालय सह आवास के तौर पर करती थीं। पूर्व अन्नाद्रमुक नेता जयललिता का दिसंबर 2016 में निधन हो गया था। बंगले की सुरक्षा में तैनात ओम बहादुर की 23 अप्रैल 2017 को हमलावरों के गिरोह ने हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

विज्ञापन

Todays News Updates setback to Udhayanidhi from Madras High Court hearing on Chandrababu Naidu postponed
एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI

चंद्रबाबू नायडू की हिरासत वाली सीआईडी की याचिका पर सुनवाई स्थगित
आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा की एक अदालत ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की हिरासत के अनुरोध संबंधी अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की याचिका पर सुनवाई 22 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने  को बताया कि भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) की अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुना सकती है, क्योंकि दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से संबंधित एक मामले में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। धन के दुरुपयोग के चलते राज्य सरकार के खजाने को 300 करोड़ रुपये से अधिक का कथित रूप से नुकसान हुआ था। चंद्रबाबू नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद है।

Todays News Updates setback to Udhayanidhi from Madras High Court hearing on Chandrababu Naidu postponed
पी-8आई विमान - फोटो : Twitter@indian navy

बोइंग ने पी-8आई विमान के लिए 'आत्मनिर्भर भारत' रुख पेश किया
अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारत में लंबी दूरी के समुद्री निगरानी एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई की इंजीनियरिंग, विनिर्माण और रखरखाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अपनी योजना की रूपरेखा पेश की। बोइंग की नजर छह अतिरिक्त विमानों के ऑर्डर पर है। फिलहाल भारतीय नौसेना के पास 12 पी-8आई विमान हैं। भारत के अलावा, इस विमान का संचालन अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया और जर्मनी द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

Todays News Updates setback to Udhayanidhi from Madras High Court hearing on Chandrababu Naidu postponed
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे के तीन पूर्व अधिकारियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट को सूचित किया कि रेलवे के तीन पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने एजेंसी की दलील पर गौर करते हुए मामले में दाखिल आरोपपत्र पर सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की। इससे पूर्व सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में एक ताजा आरोपपत्र के संबंध में गृह मंत्रालय से मंजूरी हासिल की थी। मामले में सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव समेत बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप है कि केंद्रीय रेल मंत्री रहने के दौरान लालू प्रसाद ने 2004 से 2009 के बीच जिन लोगों को नियमों में शिथिलता बरतते हुए डी ग्रुप की नौकरियां दी गई थी, उनसे इसकी एवज में जमीनें ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed