फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today we are a part of Aghadi Sharad Pawar on whether MVA parties will fight the Maharashtra Assembly election

Sharad Pawar: महा विकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर पवार का बड़ा बयान, नहीं पता साथ रहेंगे या…

Mon, 24 Apr 2023 12:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच वाले अघाड़ी गठबंधन के भविष्य पर संकट दिख रहा है।

विज्ञापन
Today we are a part of Aghadi Sharad Pawar on whether MVA parties will fight the Maharashtra Assembly election
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसदीय राजनीति में 54 साल से सक्रिय शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी (MVA)  गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र में अघाड़ी होगी या नहीं इसका नहीं पता। इसके बाद राजनीति गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच वाले अघाड़ी गठबंधन के भविष्य पर संकट दिख रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने अमरावती में कहा कि  आज हम अघाड़ी का हिस्सा हैं। हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है। उन्होंने आगे कहा कि आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई है।

विज्ञापन

पवार ने अमरावती में पत्रकारों के सवाल के जवाब दे रहे थे। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या महा विकास अघाड़ी गंठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  

उन्होंने आगे कहा कि सीटों के बंटवारे से लेकर कई मुद्दे होते हैं। जिन पर अभी चर्चा नहीं हुई है। पार्टियों के अपन-अपने विषय हैं। ऐसे में अभी कैसे कह सकते हैं कि एमवीए पार्टियां 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी या नहीं।


गौरतलब है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह महसूस करते हैं कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीनों घटकों शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा को वर्ष 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए। हालांकि इस मुद्दे पर फैसला पार्टी और गठबंधन में शामिल घटकों के साथ बातचीत कर के ही लिया जाएगा। उद्धव ठाकरे नीत सरकार के आखिरी मंत्रिमंडल की बैठक में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलने संबंधी फैसले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह मुद्दा एमवीए के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल नहीं था और फैसला लिए जाने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। 


 

बावनकुले ने किया वार

महाराष्ट्र में बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शरद पवार के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी को लेकर जनता के साथ ही उनके नेताओं को भी भ्रम है कि यह गठबंधन कहां तक जाएगा। बावनकुले ने कहा कि शरद पवार ने जो कुछ कहा है वह उनकी निजी राय है। पवार साहब को जल्द ही पता चल जाएगा कि जिनको उनके ही लोगों ने छोड़ दिया है क्या वे वास्तव में एमवीए का नेतृत्व कर सकते हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed