फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today top news stories of august 4 live updates at amarujala com

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 04 Aug 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
today top news stories of august 4 live updates at amarujala com
top news
अनुसूचित जाति जनजाति संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश
विज्ञापन


अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें अत्याचारों से सुरक्षा प्रदान करने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक संशोधन विधेयक पेश कर दिया है। जिसमें विधेयक के उस मूल प्रावधान को बहाल कर दिया गया है जिसके तहत इन जातियों के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है। 

पढ़ें पूरी खबर...

किशोर कुमार का बंगला किसका? बेटों और भतीजे के बीच जल्द सुलझ सकता है विवाद

मशहूर गायक किशोर कुमार के खंडवा शहर के बाम्बे बाजार स्थित बंगले के सौदे को लेकर गायक के बेटों और भतीजे के बीच उभरा विवाद जल्द सुलझने के संकेत मिले हैं। इस मामले में सभी संबंधित पक्षों की बैठक अगले सप्ताह मुंबई में होने वाली है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर...

महिला मतदाताओं की कम संख्या पर पाकिस्तान में दो सीटों का चुनाव परिणाम होगा रद

पाकिस्तान के चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें सिफारिश की गई है कि एनए 10 (शांगला) और एनए 48 (उत्तर वजीरिस्तान) में चुनाव को रद्द घोषित किया जाए जहां कुल मतदान में महिला वोटों की संख्या 10 प्रतिशत से कम थी। क्या इस असर इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर...


कई राज्यों में गठबंधन की तस्वीर साफ, लोकसभा चुनाव के बाद तय होगा कौन बनेगा प्रधानमंत्री: कांग्रेस

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने के विपक्षी दलों के प्रयास के बीच कांग्रेस ने तय किया है कि फिलहाल पूरा ध्यान विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर नरेंद्र मोदी को हराने पर लगाया जाएगा और प्रधानमंत्री पद के बारे में निर्णय चुनाव नतीजे आने के बाद होगा।

पढ़ें पूरी खबर...

ENGvIND: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट, टीम इंडिया इतिहास रचने से 84 रन दूर

भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में जारी पहला टेस्ट मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 180 रन पर सिमट गई, जिसके बाद मिले 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 5 विकेट गिर चुके हैं। अब शनिवार को मैच के चौथे दिन भारतीय टीम 110 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। विराट कोहली और दिनेश कार्तिक जहां जरूरी 84 रन बनाना चाहेंगे तो इंग्लिश टीम उन्हें आउट कर मैच अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed