{"_id":"5c58eba2bdec22738e36ac87","slug":"today-top-news-all-update-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
Tue, 05 Feb 2019 07:19 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई बनाम ममता: जांच एजेंसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता पुलिस आयुक्त पर शारदा चिटफंड घोटाला मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट करने का आरोप लगाने वाली सीबीआई की अर्जियों पर तत्काल सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमति जताई। शीर्ष अदालत जांच एजेंसी की अर्जियों पर मंगलवार को सुनवाई करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
ममता बोलीं- जान देने को तैयार हूं, लेकिन समझौता नहीं करूंगी, धरना जारी
चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त से सीबीआई की पूछताछ की कोशिशों के विरोध में धरने पर बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि देश व संविधान की रक्षा तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
'ममता के बाद एक्शन में सरकार', पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की रिपोर्ट पर हो सकती बड़ी कार्रवाई
सीबीआई और कोलकाता पुलिस के बीच टकराव तय था। वजह, पश्चिम बंगाल सरकार पहले ही अपने यहां पर सीबीआई को पूछताछ, जांच या गिरफ़्तारी करने जैसे अधिकारों वाली सहमति वापस ले चुकी थी। सीबीआई की कार्रवाई को लेकर कहीं न कहीं केंद्र सरकार को ममता बैनर्जी के कदम का अहसास था, इसलिए केंद्र सरकार फौरन एक्शन में आ गई।
पढ़ें पूरी खबर
आईएनएक्स मीडिया केस: चिदंबरम ने मांगी अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की अनुमति
आईएनएक्स मीडिया घूस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अग्रिम जमानत याचिका के सिलसिले में अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने की अनुमति मांगी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने 25 जनवरी को कांग्रेस नेता चिदंबरम, सीबीआई और ईडी की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पढ़ें पूरी खबर
4जी की गति बढ़ाने को आज मिल सकती है मंजूरी, ट्राई ने की सिफारिश
टेलीकॉम आयोग ने अगर मंगलवार को दूरसंचार नियामक ट्राई की सिफारिश पर मुहर लगा दी तो 4जी इस्तेमाल करने वाली ग्राहकों की इंटरनेट की स्पीड दोगुनी हो जाएगी। ट्राई ने ई और वी स्पेक्ट्रम बैंड के डिलाइसेंस (जिसके उपयोग के लिए लाइसेंस की जरूरत न हो) को मंजूरी प्रदान करने को कहा है। आयोग 5 फरवरी को होने वाली बैठक में इसके लिए अनुमति प्रदान कर सकता है।
पढ़ें पूरी खबर