{"_id":"57be555b4f1c1b8711d4f7fd","slug":"today-top-five-news-in-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
#स्कॉर्पीन डेटा लीक: सरकार का दावा- भारत से चोरी नहीं हुई जानकारी
#12.35 लाख मिलने के बाद भी पीएम मोदी की संपत्ति सभी मंत्रियों से कम
#जो कश्मीर में मरे वो दूध लेने नहीं जा रहे थे: महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
#भागवत ने 'अपनों' को दी नसीहत, न करें मोदी की निंदा
#तेलुगु एक्टर जुनियर एनटीआर समर्थक ने ली पवन कल्याण के फैन की जान
स्कॉर्पीन डेटा लीक: सरकार का दावा- भारत से चोरी नहीं हुई जानकारी
मुंबई में तैयार की जा रही स्कॉर्पीन सबमरीन का डेटा भारत से लीक नहीं हुआ है। पहले खबर आई थी कि करीब 22 बजार पेज का सबमरीन का डेटा भारत से लीक हुआ है। सुरक्षा मामलों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चौबीस घंटों की जांच में पता चला है कि हाई क्लास सबमरीन का डेटा भारत से लीक नहीं हुआ है। भारत फ्रांस के कॉन्ट्रेक्टर डीसीएनएस की मदद से करीब 24 करोड़ रुपए खर्च कर 6 स्कॉर्पीन सबमरीन तैयार कर रहा है। सबमरीन के डेटा की लीक होने की खबर ऑस्ट्रेलिया के अखबार 'द ऑस्ट्रेलियन' में प्रकाशित हुई थी। अखबार ने दावा किया था कि भारत में बनाई जा रही सबमरीन का डेटा भारत से लीक हुआ है।
12.35 लाख मिलने के बाद भी पीएम मोदी की संपत्ति सभी मंत्रियों से कम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा लिखी किताबों के लिए 12.35 लाख की रॉयल्टी मिली है। इसके बावजूद भी वो अपने कैबिनेट में सबसे गरीब हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई डिटेल में भी दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के पास मार्च 2016 में 89,700 रुपए नकद थे। जबकि पिछले साल मात्र 4,500 रुपए ही थे। प्रधानमंत्री की संपत्ति के हिसाब से वो अपने मंत्रिमंडल में सबसे गरीब हैं। पीएम मोदी के गांधीनगर बैंक खाते में 2.10 लाख रुपए हैं। इसी बैंक में 50 लाख के करीब फिक्स्ड डिपोसिट भी हैं। पीएम के पास 1.27 लाख रुपए की कीमत की चार सोने की अंगूठियां भी हैं। वहीं खुद की लिखी किताबों से रॉयल्टीज के रूप में उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता है।
जो कश्मीर में मरे वो दूध लेने नहीं जा रहे थे: महबूबा मुफ्ती
आतंकी बुरहान की मौत के बाद से जारी हिंसा को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। इस दौरान घाटी में शांति कायम करने के विभिन्य पहलुओं पर चर्चा हुई। पत्रकार वार्ता के दौरान जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ मतलबी लोग बच्चों और युवाओं को सड़कों पर पत्थर मारने के लिए मजबूर करते हैं।
भागवत ने 'अपनों' को दी नसीहत, न करें मोदी की निंदा
गाय के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कथित गौरक्षकों को सावर्जनिक तौर पर लताड़ने के बाद उनके विरोध में उतरे विहिप और अन्य हिंदूवादी संगठनों को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नसीहत दी है। अपने ही संगठनों द्वारा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की खुलेआम आलोचना से सरकार की बिगड़ती छवि से चिंतित भागवत ने सभी अनुषांगिक संगठनों से कहा है कि सावर्जनिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना न करें।
तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर समर्थक ने ली पवन कल्याण के फैन की जान
दो फिल्म कलाकारों के फैन्स के बीच हुए झगड़े में एक की मौत हो गयी है। यह घटना कर्नाटक के कोलार की है। दरअसल तेलुगु अदाकार पवन कल्याण और जुनियर एनटीआर के दो समर्थकों के बीच लड़ाई हो गयी थी। जिस पर जुनियर एनटीआर के समर्थक ने पवन के समर्थक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। पवन पीड़ित परिवार से मिलने तिरूपति रवाना हो गए हैं। मारे गए फैन की पहचान विनोद रॉयल के रूप में हुई जो पवन का बहुत बड़ा समर्थक था।