{"_id":"57beabbb4f1c1b487ed4f452","slug":"fan-of-pawan-kalyan-killed-by-supporter-of-jr-ntr","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर समर्थक ने ली पवन कल्याण के फैन की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेलुगु एक्टर जूनियर एनटीआर समर्थक ने ली पवन कल्याण के फैन की जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
पवन कल्याण्ा
दो फिल्म कलाकारों के फैन्स के बीच हुए झगड़े में एक की मौत हो गयी है। यह घटना कर्नाटक के कोलार की है। दरअसल तेलुगु अदाकार पवन कल्याण और जूनियर एनटीआर के दो समर्थकों के बीच लड़ाई हो गयी थी। जिस पर जूनियर एनटीआर के समर्थक ने पवन के समर्थक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पवन पीड़ित परिवार से मिलने तिरूपति रवाना हो गए हैं। मारे गए फैन की पहचान विनोद रॉयल के रूप में हुई जो पवन का बहुत बड़ा समर्थक था। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच दोनों सितारों के स्टेटस को लेकर बहस हो रही थी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करने की कोशिश की लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के बीच फिर शाम को झगड़ा हुआ और जूनियर एनटीआर के समर्थक अक्षय कुमार ने विनोद पर चाकूओं से हमला कर दिया। विनोद को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वह बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
यह बात सभी को पता है कि तेलुगु फिल्मों के सितारों की फैन फोलोईंग देश में कहीं ज्यादा है और वह अपने पसंदीदा कलाकार की सफलता भुनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पवन सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।