News Updates: ओडिशा में सड़क किनारे घर से टकराई कार, चार की मौत; कोलकाता में विधायक के बॉडीगार्ड का शव मिला
News Updates: ओडिशा के कटक जिले में दो सड़क हादसे हुए हैं। एक हादसे में कार मकान से जाकर टकरा गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दूसरे में एक बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। जिससे दो की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के कटक जिले में एक कार सड़क किनारे घर से टकरा गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया, हादसा शुक्रवार को तिगिरिया थाना क्षेत्र के गदाधरपुर गांव के नजदीक हुआ। ये लोग कोइलीकान्या गांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण कम दृश्यता थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोटरसाइकिल-बस की टक्कर- दो की मौत
जिले में एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत हो गई। निश्चिंतकोइली थाना क्षेत्र जान्हिया चक में शुक्रवार रात मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक जगतसिंहपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया, हादसा कैसे हुए, इस बात की जांच की जा रही है।
पश्चिम बंगाल: विधायक के बॉडीगार्ड का मिला शव
कोलकाता पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक विधायक के बॉडीगार्ड का शव एमएलए हॉस्टल के परिसर में मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जयदेव घोराई के रूप में हुई। जयदेव बंदवान से टीएमसी के विधायक राजीव लोचन का बॉडीगार्ड था।
पुलिस न कहा, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है और शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने एमएलए हॉस्टल का दौरा किया।
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरी पश्चिम के वर्सोवा में कथित तौर पर 2.04 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेंद्र चंद्र सिंह (40) और सैयद मुर्तुजा फहमी (37) के रुप में हुई। सिंह एक कैटरिंग कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था। सैयद के भाई को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स विभाग ने गोरेगांव के आरे इलाके से दो नाइजीरियाई लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 17.40 लाख रुपये का मेफेड्रोन जब्त किया गया है। दोनों विदेशी नागरिक कथित तौर पर पालघर जिले के वसई, विरार और नालासोपारा इलाके में ड्रग्स की आपूर्ति करते थे।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए द्रमुक के साथ सीट बंटवारे पर सीपीएम की सीट बंटवारे को लेकर हुई चर्चा सकारात्मक रही। सीपीएम सांसद सुब्बारायण का कहना है कि हम पिछले बार के मुकाबले इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सुब्बारायण की अध्यक्षता वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने अन्ना अरिवलयम में डीएमके सांसद टीआर बालू के नेतृत्व वाले चुनाव पैनल के साथ बातचीत की। अब अगले चरण की बातचीत की जाएगी।