राजनीति की डर्टी पिक्चर: 'मोदी को मिला दामाद और सोनिया गांधी को बहु'
राजनीति की डर्टी पिक्चर सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन अगर हमारे राजनेताओं की ट्विटर वार पर गौर करें तो ये शब्द सही साबित होते हैं। हाल ही में कांग्रेस की सोशल मीडिया चीफ और अभिनेत्री दिव्या स्पंदना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसने थोड़ी देर में ही खलबली मचा दी। दिव्या ने ट्विटर पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो था बॉलिवुड अभिनेत्री राखी सावंत का। इसमें राखी कहती हैं कि उन्हें दूल्हा मिल गया है।
यह वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद ही दिव्या पर बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने जवाबी हमला किया। उन्होंने भी तुरंत एक अन्य वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला दावा कर रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उससे शादी की है। राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली दिव्या को लोगों ने इसके बाद खूब सुनाया।
“मोदी जी आपका दामाद मिल गया है” @narendramodi @rakhisawant7 pic.twitter.com/RhSRLSxpIR
विज्ञापन विज्ञापन— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) July 9, 2018
इस पोस्ट में कांग्रेस की सोशल मीडिया चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राखी सावंत को टैग भी किया था। साथ में लिखा था 'मोदी जी आपका दामाद मिल गया है'। इस वीडियो में राखी सावंत बोल रही है कि उसे न्यूयॉर्क में अपने लिए दूल्हा मिल गया है। अभिनेत्री राखी सावंत वीडियो में कह रही है 'दोस्तों, सब कह रहे थे कि मुझे दूल्हा कब मिलेगा। अब खुश हो जाओ। इनसे मिलो। मैं न्यूयॉर्क में हूं और ये मेरे दूल्हे हैं।' यह वीडियो राखी सावंत ने एक कार में बैठकर बनाया था। कार में एक आदमी भी था जो गाड़ी चला रहा था।
वीडियो में राखी उस आदमी से कहती है कि 'सब भारतीय तुम्हें देख रहे हैं, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी। मोदी मेरे बड़े फैन हैं' वह कहती है कि वह बलीवुड अभिनेत्री है। वह आगे कहती है 'जरा इधर देखिए मोदी जी। अपने दामाद से मिलिए... मुझे भारत में कोई जीवनसाथी नहीं मिला पर एक न्ययॉर्क में मिल चुका है।'
महिला राहुल गांधी को बताती है अपना पति
इसके बाद दिव्या पर जवाबी हमला करते हुए बग्गा ने इलाहाबाद की एक महिला का वीडियो शेयर किया। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को टैग करते हुए लिखा 'सोनिया जी, आपकी बहु मिल गई है।' वीडियो में वो औरत राहुल के लिए मीडिया वालों से कह रही है, 'अपने दिल की बात कहने के लिए आई हूं, वह दलितों को ज्यादा सहयोग करते हैं, दलितों के यहां खा सकते हैं, दलितों से शादी कर सकते हैं। मैं ओबीसी की महिला हूं और इतने दिनों से उनकी पार्टी को सहयोग कर रही हूं और मुझसे क्यों नहीं करेंगे शादी... मैं शादी करने आई हूं।'
“सोनिया जी आपकी बहु मिल गई है” @RahulGandhi pic.twitter.com/DDKhmrm9RY
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) July 9, 2018
वह महिला आगे कहती है कि राहुल गांधी से उसकी शादी साल 2006 में हुई थी और वह 2014 में पार्टी से जुड़ी। उसने कहा कि राहुल उससे 2-3 बार मिल भी चुके हैं। इसलिए वह शादी के इरादे से आई है। जब उस महिला से पूछा जाता है कि आपसे राहुल कितनी बार मिले तो वह कहती है राहुल उससे सपने में कई बार मिल चुके हैं। वो कहती है कि राहुल से वह इसलिए शादी करना चाहती है क्योंकि वह एक बड़े नेता और प्रधानमंत्री के बेटे हैं। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बाद में काफी शेयर भी किया गया था।