{"_id":"646b4dc56ee914d64a046ab6","slug":"today-news-updates-fire-breaks-out-in-thane-four-injured-and-police-found-eight-crude-bombs-in-kerala-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: ठाणे के शिवाजी नगर में आग लगी, चार घायल; केरल में पुलिस को मिले आठ देसी बम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: ठाणे के शिवाजी नगर में आग लगी, चार घायल; केरल में पुलिस को मिले आठ देसी बम
Mon, 22 May 2023 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 22 May 2023 10:50 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे में लगी भीषण आग की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरी ओर केरल में पुलिस ने किझक्कल में आठ उच्च क्षमता वाले देशी बम जब्त किए हैं। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शिवाजी नगर में आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, ठाणे शिवाजी नगर में आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की घटना में घायल हुए चारों लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल, मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra | 4 people were severely injured after fire broke out in Thane Shivaji Nagar. Four fire engines rushed to the spot and brought the fire under control. pic.twitter.com/jOQ00AASCI
— ANI (@ANI) May 22, 2023विज्ञापन
इस बीच केरल के कन्नूर जिले के कन्नवम पुलिस थाने की सीमा के भीतर किझक्कल में आठ उच्च क्षमता वाले देशी बम पाए गए। बम बोरियों में भरकर पुलिया के नीचे रखे गए थे। बम निरोधक दस्ते ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। कन्नवम पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कन्नवम पुलिस स्टेशन उप-निरीक्षक सतीशन वी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एनएससीएन-आर का उग्रवादी अरुणाचल में गिरफ्तार
नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-रिफॉर्मेशन (एनएससीएन-आर) के एक उग्रवादी को अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चांगलांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिन गंबो ने बताया कि संगठन के स्वयंभू टाउन कमांडर 'कैप्टन' खिलपोंग जुगली (47) को रविवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान चांगलांग जिले के नदीपार इलाके से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 149वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने ओल्ड शलांग गांव के रहने वाले आतंकवादी को पकड़ लिया।