फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Left leaders will rally in front of Parliament House

आज संसद भवन के सामने धरना देंगे वामपंथी नेता

Tue, 24 Jul 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Tue, 24 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Today Left leaders will rally in front of Parliament House

त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की कथित हत्या के विरोध में तमाम वामपंथी दल मंगलवार को संसद भवन के सामने धरना देंगे। इसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और बंगाल के कई वरिष्ठ नेता व सांसद शामिल रहेंगे। माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य बिजन धर ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को दोनों राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन व रैलियां आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


धर ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा व बंगाल में लोकतंत्र व लोगों के अधिकार नामक कोई चीज नहीं बची है। दोनों राज्यों में कानूनहीनता की स्थिति पैदा हो गई है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों पर सरेआम हमले कर रहे हैं। इस मामले पर देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए ही संसद के सामने धरना देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बीते मार्च में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से माकपा के चार नेताओं की हत्या हो चुकी है और हजारों समर्थकों पर हमले हुए हैं। त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लगभग 750 दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed