फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today it might rain, Decrease in temperature this week

आज आंधी-बारिश के आसार, इस सप्ताह तापमान में दर्ज होगी गिरावट   

Mon, 09 Jul 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
Today it might rain, Decrease in temperature this week

राजधानी में रविवार को गर्मी की मार से लोग परेशान रहे। मानसून की सीजन होने के बावजूद दिल्ली का पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। आंशिक रूप से बादल छाये रहे लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी का पारा 38 डिग्री सेल्सियस और बादल छाने के साथ शाम के समय बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मंगलवार को पारा हल्की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। साथ ही आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी राजधानी में आंधी के साथ बदरा बरस सकते हैं।
विज्ञापन


जबकि बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को मौसम में बदलाव के कारण आंधी और बारिश के आसार हैं। उधर, शनिवार को राजधानी का पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहने और आंधी-बारिश के आसार हैं, जिससे दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed