{"_id":"5b62731e4f1c1b9e3e8b4ac9","slug":"today-important-news-update-on-amar-ujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
important news Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनआरसी विवाद के बीच अमित शाह का 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल दौरा
असम नागरिकता विवाद पर विपक्ष सरकार के लिए नरम रुख अख्तियार करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। विपक्ष इस मुद्दे की वजह से सदन में पिछले तीन दिनों से कामकाज नहीं चलने दे रहा है जबकि सरकार इसपर बयान देने के लिए तैयार है। वहीं इस पूरे विवाद के बीच अमित शाह ने 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने का फैसला किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
आज संसद में छाया रहेगा एनआरसी मुद्दा, एससी/एसटी एक्ट बिल पास कराएगी सरकार
संसद में बुधवार को भी मानसून सत्र में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) का मुद्दा छाया रहा। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस और दूसरे दलों ने मिलकर काफी हंगामा किया। सभापति वेंकैया नायडू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मंगलवार के अपने बयान को पूरा करने के लिए कहा। जैसे ही शाह उठे विपक्षी दलों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नायडू ने सभी को शांत करवाने की काफी कोशिश की लेकिन जब सांसद नहीं माने तो पहले राज्यसभा 12 बजे के लिए और फिर गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। जिसकी वजह से शाह को अपनी बात पूरी करने का मौका नहीं मिला।
पढ़ें पूरी खबर...
कम बिक्री होने के बावजूद भरी एप्पल की झोली, भाग्यशाली साबित हुआ आईफोन X
महंगे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल को पिछली तिमाही में बिक्री में खास बदलाव नहीं होने के बाद भी अधिक मुनाफा हुआ है। अमेरिका एवं चीन के बीच जारी शुल्क युद्ध का अभी कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर...
महागठबंधन : राहुल-सोनिया समेत विपक्षियों से मिलीं ममता, बोलीं- दुई हजार उन्नीस-बीजेपी फिनिश
नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) के मुद्दे के बहाने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा दलों को एकजुट करने की मुहिम तेज कर दी है। इस सिलसिले में उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
पढ़ें पूरी खबर...
आरबीआई के रेपो दर बढ़ाने के फैसले से मकानों की बिक्री पर पड़ेगा असर
प्रापर्टी डेवलपर और सलाहकार मानते हैं कि प्रमुख नीतिगत दर रेपो में वृद्धि करने के रिजर्वबैंक के फैसले से आवासीय इकाइयों की बिक्री प्रभावित हो सकती है। रेपो दर बढ़ने से आवास ऋण पर ब्याज दर बढ़ सकती है। रिजर्वबैंक ने दो महीने में दूसरी बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है। रिजर्वबैंक ने आने वाले दिनों में महंगाई का आंकड़ा बढ़ने की चिेंता में यह कदम उठाया है।
पढ़ें पूरी खबर...
ENGvIND: इंग्लैंड ने 1000 टेस्ट मैच खेलकर रचा इतिहास, सफरनामे पर डालिए एक नजर
भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरते ही इंग्लैंड टीम ने इतिहास रच दिया। थ्री लॉयंस क्रिकेट में 1000वां टेस्ट खेलने वाली पहली और एकमात्र टीम बन गई। क्रिकेट का जनक माने जाने वाले इंग्लैंड का इस खेल से नाता सदियों पुराना है।
पढ़ें पूरी खबर-