फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 7th august big news in just one click

पांच मिनट में पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें

Sun, 07 Aug 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Aug 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
today 7th august big news in just one click
# गौरक्षकों पर फिर बरसे मोदी, कहा- ये देश तोड़ने का कर रहे हैं प्रयास
विज्ञापन


# विजय रूपानी बने गुजरात के सीएम, 9 मंत्री कैबिनेट से बाहर

# महाराष्ट्र के भिवंडी में दो मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत    

# अभद्र टिप्पणी के मामले में जेल से रिहा हुए दयाशंकर

# रियो में भारत को लगा झटका, फाइनल्स में पदक से चूके पिस्टल शूटर जीतू

गौरक्षकों पर फिर बरसे मोदी, कहा- ये देश तोड़ने का कर रहे हैं प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में 10 हजार 6 सौ करोड़ रुपए की एनटीपीसी की विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी।  इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज हिंदुस्तान की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मुट्ठीभर लोग गौरक्षा के नाम पर समाज में तनाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। कृषि और गांव को बचाने के लिए गोरक्षकों से सावधान हो जाना चाहिए।

विजय रूपानी बने गुजरात के सीएम, 9 मंत्री कैबिनेट से बाहर
विजय रूपानी ने रविवार को गुजरात के सीएम पद की शपथ ली। गवर्नर ओपी कोहली ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह गुजरात के 16वें सीएम बने हैं। इसके साथ ही डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी शपथ लिया। सौरभ पटेल समेत 9 मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है।  इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली सहित कई नेता मौजूद रहे। बताते चलें कि सोमवार को आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद वह गुजरात के सीएम बने हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के भिवंडी में दो मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत    
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश जानलेवा साबित हो रही है। भिवंडी के हनुमान टेकरी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों को बचाव दल ने मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मलबे में अभी भी  8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना रविवार सुबह की है। बचाव दल मौके पर पहुंच राहत कार्य में जुटा है। इमारत गिरने के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभद्र टिप्पणी के मामले में जेल से रिहा हुए दयाशंकर
बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जेल में बंद दयाशंकर सिंह को आखिरकारद रविवार को जेल से रिहा कर दिया गया। दयाशंकर सिंह ने कहा कि वो पहले अपने परिवार से मिलने लखनऊ जाएंगे उसके बाद ही मीडिया से बात करेंगे। बता दें कि दयाशंकर सिंह की जमानत अर्जी को कोर्ट नंबर चार अपर जिला जज डा. अजय कुमार ने शनिवार को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो जमानत और 50 हजार के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। आदेश शाम पांच बजे तक जेल नहीं पहुंचा था, जिसकी वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। 20 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए दयाशंकर सिंह ने मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी।


रियो में भारत को लगा झटका, फाइनल्स में पदक से चूके पिस्टल शूटर जीतू
रियो ओलंपिक में शनिवार को पहले दिन पिस्टल शूटर जीतू राय ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह बनाई लेकिन अंतिम दौर में आठवें स्थान पर पिछड़कर पदक जीतने से वंचित रह गए। जीतू राय ने क्वालीफिकेशन राउंड में 46 निशानेबाजों के बीच छठे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। इससे 31वें ओलंपिक खेलों में पहले ही दिन भारत की जीत की उम्मीदें जग गईं थी लेकिन फाइनल्स में जीतू  78.7 के स्कोर के साथ सबसे पिछड़ गए और उन्हें बिना पदक के बाहर होना पड़ा। क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष आठ में रहने वाले निशानेबाजों को फाइनल्स में जगह बनाने का मौका मिलता है। जीतू राय को अभी पचास मीटर पिस्टल में भी भाग लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed