{"_id":"57a3f6134f1c1b6f152bb844","slug":"today-5th-august-big-news-in-just-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 मिनट में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
5 मिनट में पढ़िए आज की पांच बड़ी खबरें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 05 Aug 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरू हो रहा है खेलों का महाकुंभ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#बांग्लादेश की सरकार ने 32 न्यूज वेबसाइट को किया बैन, उठे विरोध के स्वर
#बुलंदशहर गैंगरेप जांच में बड़ी गड़बड़ी, बढ़ सकती है पुलिस की मुश्किलें
#असम के कोकराझार में ग्रेनेड ब्लास्ट के बाद अंधाधुंध फायरिंग, 14 की मौत
#गृहमंत्री का बयान, 'आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों पर कार्रवाई हो'
#कौन है दिल्ली का असली बॉस, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला
#कपिल शर्मा के शो का स्क्रिप्ट राइटर गिरफ्तार, जानें गुनाह
बांग्लादेश की सरकार ने 32 न्यूज वेबसाइट को किया बैन, उठे विरोध के स्वर
बांग्लादेश की सरकार ने 32 ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट्स को 'आपत्तिजनक सामग्री' पेश करने के कारण बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि दर्जनों न्यूज वेबसाइट्स बंद हो गई हैं। इनमें वे व्यूज वे न्यूज साइट्स भी हैं जो विपक्ष समर्थक हैं। इस कार्रवाई के बाद बांग्लादेश की सरकार पर सरकारी सेंसरशिप थोपने के आरोप लग रहे हैं।
बुलंदशहर गैंगरेप जांच में बड़ी गड़बड़ी, बढ़ सकती है पुलिस की मुश्किलें
बुलंदशहर में एनएच 91 पर हुए मां-बेटी के गैंगरेप मामले को हफ्ता हो गया है और इस मामले में पुलिस की गलतियां लगातार सामने आती रही हैं। गलतियों का यह सिलसिला शुक्रवार को एक और कदम आगे बढ़ गया और तफ्तीश में पुलिस की एक बड़ी गड़बड़ी निकलकर सामने आ रही है। पुलिस पर ऐसा भी आरोप लगा है कि गिरफ्तार गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने उनका मेडिकल ठीक तरह से नहीं कराया। यानी रेप के मामले में भी आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल नहीं लिए गए।
असम के कोकराझार में ग्रेनेड ब्लास्ट के बाद अंधाधुंध फायरिंग, 14 की मौत
असम के कोकराझार में ग्रेनेड ब्लास्ट में 14 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। ग्रेनेड ब्लास्ट के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। सुरक्षा बलों ने भी एक हमलावर को भी मार गिराया है। हालांकि हमलावरों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। एएनआई की खबर के मुताबिक चरमपंथियों ने नागरिकों पर ओपन फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
गृहमंत्री का बयान, 'आतंक को पोसता ये पड़ोसी है कि मानता नहीं'
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान में हुई सार्क बैठक पर शुक्रवार को राज्यसभा में बयान दिया। गृहमंत्री ने कहा कि आतंकियों को शहीद कहा जाना बंद हो। उन्होंने कहा कि भारत का पक्ष रखते हुए मैंने अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद में फर्क ना करने को कहा। सार्क के गृहमंत्रियों को सलाह दी कि आतंकवादियों पर विश्व समुदाय की ओर लगाए गए प्रतिबंध का सम्मान किया जाए। सार्क सम्मेलन में गृहमंत्री ने जोर देकर कहा कि दक्षिण एशिया समेत पूरे विश्व में आतंक के खतरे मंडरा रहा है। भारत ने हमेशा आतंक पर अपना स्षष्ट मैसेज दिया है।
कौन है दिल्ली का असली बॉस, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला
दिल्ली सरकार और एलजी के बीच चल रही अधिकारों की लड़ाई पर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। भले ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में एलजी को दिल्ली का बॉस मान लिया हो लेकिन अभी सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगनी बाकी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है जिस पर आज फैसला होना है। हालांकि इससे पहले बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल नजीब जंग और केजरीवाल सरकार के बीच पिछले कई महीनों से अधिकारों को लेकर जारी रस्साकशी में दिल्ली सरकार को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा था।