फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 18th august top news in one click

18 अगस्त की पांच बड़ी खबरें एक क्लिक में

Thu, 18 Aug 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
today 18th august top news in one click
#साक्षी मलिक पर तोहफों की बारिश, मिलेगा कैश, जमीन और सरकारी नौकरी
विज्ञापन


#नहीं रही रणथंभौर की मशहूर बाघिन 'मछली', जानिए रोचक बातें

#स्मृति ईरानी की मंत्रालय की सचिव से खींचतान, पीएमओ ने किया हस्तक्षेप

#उपद्रव का फायदा उठाकर कश्मीर घाटी में घुस आए 60 आतंकी

#साक्षी मलिक ने रचा इतिहास, भारत को रियो में दिलाया पहला पदक 

साक्षी मलिक पर तोहफों की बारिश, मिलेगा कैश, जमीन और सरकारी नौकरी
किर्गिस्तान की पहलवान को हराकर रियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक मालामाल हो जाएंगीं। हरियाणा सरकार राज्य की 23 वर्षीय महिला पहलवान को 2.5 करोड़ रुपए ईनाम के रूप में देगी। इसके अलावा राज्य सरकार उन्हें जमीन और सरकारी नौकरी भी देगी। रियो में 12 दिनों के इंतजार के बाद भारत का मेडल का इंतजार खत्म करने वाली साक्षी को रेलवे की ओर से भी 50 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन


नहीं रही रणथंभौर की मशहूर बाघिन 'मछली', जानिए रोचक बातें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन 'मछली' की गुरुवार को मौत हो गई। मछली बाघिन 19 साल की थीं। माना जाता है कि मछली के दुनिया में सबसे ज्यादा फोटोग्राफ क्लिक किए गए। पिछले पांच दिनों से मछली ने कुछ भी नहीं खाया था।  दुनिया की सबसे चर्चित बाघिन का नाम 'मछली' इसलिए पड़ा क्योंकि उनके चेहरे पर मछली जैसी आकृति दिखती थी। रणथंभौर आने वाले पर्यटकों के मछली सबसे बड़ा आकर्षण होती थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मछली ने पिछले दस सालों में रणथंभौर रिजर्व को करीब  67 करोड़ रुपए की कमाई कराई।


स्मृति ईरानी की मंत्रालय की सचिव से खींचतान, पीएमओ ने किया हस्तक्षेप
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विवादों से पुराना नाता है। मानव संसाधन विकास मंत्री से कपड़ा मंत्री बनाई गईं स्मृति ईरानी को अभी प्रभार संभाले हुए दो महीने भी नहीं हुए कि सचिव से उनकी खींचतान शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि स्मृति ईरानी और कपड़ा मंत्रालय में सचिव रश्मि वर्मा के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक स्मृति ईरानी ने दो दिन में वर्मा को दो दर्जन से ज्यादा नोट्स भेजे हैं। 

उपद्रव का फायदा उठाकर कश्मीर घाटी में घुस आए 60 आतंकी
जम्मू और कश्मीर में जारी उपद्रव और तनाव का फायदा उठाकर करीब 60 आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घाटी में घुस आए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और उरी सेक्टर में छिपे आतंकी अब राज्य के दूसरे हिस्सों में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ये आतंकी हथियारों से लैस हैं और घाटी के हिस्से में घूम रहे हैं। 

साक्षी मलिक ने रचा इतिहास, भारत को रियो में दिलाया पहला पदक 
रियो ओलंपिक में 12 दिन से पदक के लिए तरस रहे भारत के इंतजार को पहलवान साक्षी मलिक ने खत्म कर दिया है। हरियाणा के रोहतक की  23 वर्षीय साक्षी मलिक ने महिलाओं के 58 किग्रा वर्ग में भारतीय चुनौती पेश की और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। साक्षी ने रिपचेज राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किरगिस्तान की पहलवान को मात दी। पहले हॉफ में साक्षी 0-5 से पिछड़ गई थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए मुकबला 5-5 की बराबरी पर आ गया। अंतिम समय में उन्होंने 2 अंक बटोरते हुए इतिहास रच दिया। और भारत को रियो में पहला कांस्य पदक दिला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed