{"_id":"57b544854f1c1bd0586ebce9","slug":"60-terrorists-sneaked-into-j-k-during-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रव का फायदा उठाकर कश्मीर घाटी में घुस आए 60 आतंकी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपद्रव का फायदा उठाकर कश्मीर घाटी में घुस आए 60 आतंकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर में जारी उपद्रव और तनाव का फायदा उठाकर करीब 60 आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घाटी में घुस आए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और उरी सेक्टर में छिपे आतंकी अब राज्य के दूसरे हिस्सों में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ये आतंकी हथियारों से लैस हैं और घाटी के हिस्से में घूम रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद राज्य में शुरू हुई हिंसा का फायदा उठाकर ये आतंकी भारत की सीमा में प्रवेश करने में सफल हुए। पिछले कुछ दिनों में आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने हमले भी किए हैं। बुधवार को आतंकियों के हमले में तीन जवान शहीद हुए। इन हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल ने ली। हिजबुल प्रवक्ता का कहना है, 'कमांडर सैफुल्लाह खालिद ने सुरक्षा ठिकानों पर हमले तेज करने को कहा है।'
एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि सेना ने घाटी में घुसने की कोशिश कर रहे कई आतंकियों को खदेड़ा भी है। घुसपैठ की कोशिश में कई आतंकी सुरक्षाबलों के हाथों मारे भी गए हैं।