{"_id":"660d269acdf46ed3b809f084","slug":"today-12-members-have-taken-oath-as-members-of-the-rajya-sabha-know-the-details-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha: 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ, जानें इनमें कौन शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajya Sabha: 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ, जानें इनमें कौन शामिल
Wed, 03 Apr 2024 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 03 Apr 2024 03:21 PM IST
सार
संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी के मोदी भी उपस्थित थे। राज्यसभा के 54 सदस्य दो और तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को उच्च सदन के 12 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मनोज झा सहित 12 सदस्यों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है
विज्ञापन
संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी के मोदी भी उपस्थित थे।
शपथ लेने वालों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी सी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा के 54 सदस्य दो और तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।