{"_id":"5d56780b8ebc3e6c9b481ff3","slug":"to-attract-world-attention-on-kashmir-pakistan-is-firing-at-the-border-army-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए सीमा पर पाक कर रहा गोलीबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए सीमा पर पाक कर रहा गोलीबारी
Fri, 16 Aug 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी कर दी है। अब वह हमले के लिए बड़े हथियारों का प्रयोग कर रहा है। साथ ही बड़े क्षेत्र में गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान का तात्कालिक उद्देश्य यह दर्शा रहा है कि वह कश्मीर पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना चाहता है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र का सत्र जल्द शुरू होने वाला है और पाकिस्तान खुद को कश्मीर मुद्दे पर पीड़ित बता सकता है। साथ ही उसे इस बात की भी उम्मीद है कि अगर वह युद्धविराम की बात करेगा तो संयुक्त राष्ट्र का ध्यान इस पर आकर्षित हो सकता है।
विज्ञापन
Indian Army Sources: With United Nations sessions to commence shortly, Pakistan can play victim card and with hope that 'escalating ceasefire violations may invite due attention' https://t.co/v3Olmz8hHm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 16, 2019
इससे पहले पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए कथित युद्धविराम उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारत के साथ तीसरी बार विरोध दर्ज किया।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और लीपा और बाटल क्षेत्रों में भारतीय सेना द्वारा कथित गोलीबारी की जानकारी दी जिसमें पाकिस्तान ने दावा किया था कि एक सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक मारे गए हैं।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारतीय पक्ष से आग्रह किया कि वह अपनी सेना को युद्ध विराम का सम्मान करने के लिए कहे। साथ ही उसने भारतीय उप उच्चायुक्त से आग्रह किया कि वह भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का निर्देश दे।