फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN CM Stalin, J'khand CM Soren, Priyanka Gandhi to participate in Rahul's Voter Adhikar Yatra in Bihar

Congress: मतदाता अधिकार यात्रा में तमिलनाडु और झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, प्रियंका गांधी भी पहुंचेंगी

Fri, 22 Aug 2025 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Aug 2025 11:15 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगे। यह यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू होकर कई जिलों से होकर गुजरती हुई भागलपुर तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
TN CM Stalin, J'khand CM Soren, Priyanka Gandhi to participate in Rahul's Voter Adhikar Yatra in Bihar
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसकी मतदाता अधिकार यात्रा अब 'मत चोरी' के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है। कांग्रेस ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार में होने वाले इस रैली में हिस्सा लेंगे। विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


पार्टी के संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा, जैसे-जैसे मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ भारत के लोगों को जोड़ती एक ऐतिहासिक आंदोलन बन रही है, न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में इंडिया ब्लॉक और कांग्रेस के प्रमुख नेता आने वाले सप्ताह में इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने एक कार्यक्रम में बताया कि कौन-कौन से नेता कब यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल भाजपा उपाध्यक्ष बोले- जीत सुनिश्चित करने के लिए अन्य राज्यों से लाए गए मतदाता; खड़ा हुआ विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने कहा, 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी; 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन; 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया; 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसमें शामिल होंगे। आगे आने वाले दिनों में सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू और वरिष्ठ विपक्षी नेता भी यात्रा में शामिल होंगे और रैली को और ताकत देंगे।

यह यात्रा रविवार को सासाराम से शुरू होकर शुक्रवार को भागलपुर पहुंची। यह यात्रा पैदल और गाड़ियों दोनों तरीकों से की जा रही है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई थी। यह रैली कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा और आरा से भी होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed