फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN BJP dismisses rumours of leadership change, backs Nainar Nagendran

Tamil Nadu: भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज, कहा- अफवाहें फैलाकर साजिश कर रही द्रमुक

Wed, 26 Nov 2025 07:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Nov 2025 07:36 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि डीएमके और उसके सहयोगियों अफवाह फैला रहे हैं और राजनीतिक साजिश कर रहे हैं।  भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन अच्छा काम  कर रहे हैं और एनडीए को मजबूत करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
TN BJP dismisses rumours of leadership change, backs Nainar Nagendran
नैनार नागेंद्रन - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज किया। पार्टी ने कहा कि ये अटकलें एक सियासी साजिश का हिस्सा हैं। भाजपा प्रवक्ता नारायण तिरुपति ने कहा, नैनार नागेंद्रन हमारे राज्य अध्यक्ष हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह राज्यभर में घूमकर पार्टी और एआईएडीएमके के साथ एनडीए को मजबूत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्टी की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी कहा कि वह नागेंद्रन के नेतृत्व में काम करके बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, वह शानदार काम कर रहे हैं और उनकी यात्रा बहुत सफल रही है। सुंदरराज चेन्नई में तमिलनाडु भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम राइफल्स की पहलः राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय एकता यात्रा के छात्र, राष्ट्रीय मूल्यों के पालन का दिया संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि डीएमके और उसके सहयोगी अफवाहें फैला रहे हैं और साजिश कर रहे हैं ताकि खराब माहौल बनाया जा सके। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नागेंद्रन को नई दिल्ली बुलाए जाने के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें शुरू हो गई थीं।

नारायणन ने कहा, यह एक साजिश है और ऐसी अफवाहें राजनीतिक तौर पर अच्छी नहीं हैं। डीएमके और उसके सहयोगियों को इस तरह के खराब माहौल और गंदी राजनीति के लिए कड़ी निंदा करनी चाहिए।  उन्होंने भरोसा जताया कि नागेंद्रन 2026 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत दिलाएंगे। तिरुपति ने कहा, पूरा संगठन और कार्यकर्ता इस समय नागेंद्रन के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed